29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस नेता 'जी राम जी' का फुल फॉर्म देखें, धार्मिक रंग मत...

कांग्रेस नेता ‘जी राम जी’ का फुल फॉर्म देखें, धार्मिक रंग मत दें: दिलीप जायसवाल!

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत गरीबों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। मनरेगा में कई तरह की खामियां थीं, जिसे दूर किया गया है।  

Google News Follow
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर ‘जी राम जी’ योजना पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत गरीबों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। मनरेगा में कई तरह की खामियां थीं, जिसे दूर किया गया है।

पूर्णिया में मीडिया से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘जी राम जी’ योजना पर विपक्ष, खासकर इंडी गठबंधन के नेता गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ‘जी राम जी’ में ‘राम’ शब्द होने के कारण कांग्रेस के कुछ नेता जानबूझकर इसे धार्मिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। मैं कांग्रेस नेताओं से कहना चाहूंगा कि ‘जी राम जी’ का पूरा फुल फॉर्म देख लीजिए-विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन-ग्रामीण।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार की काफी संभावनाएं बनी हुई थीं और गलत मजदूरों के नाम पर पैसा निकालने का प्रयास किया जाता था, लेकिन अब ये नहीं हो पाएगा। अब इस नए मिशन को पूरे देश में कड़ी निगरानी में लागू किया जाएगा ताकि गरीबों और मजदूरों को वास्तव में रोजगार मिल सके।

भारत सरकार की नई नीति के तहत अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। इसके साथ ही 60 दिनों का कृषि ब्रेक भी जोड़ा गया है, जिससे बेहतर तालमेल बनेगा। किसान इन 60 दिनों में खेती का काम करेंगे, बुआई करेंगे आदि। साथ ही मजदूरी का भुगतान हर सप्ताह करने की व्यवस्था की गई है।

मनरेगा में तो महीनों बीत जाने के बाद भी मजदूरों को भुगतान नहीं मिल पाता था। अब गड़बड़ी रोकने के लिए एआई और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाएगा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले दल इसके खिलाफ झूठा भ्रम फैला रहे हैं।

दिलीप जायसवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘विकसित भारत-जी राम जी’ श्रमिकों के लिए सुनिश्चित रोजगार, समयबद्ध पारिश्रमिक और आत्मनिर्भर आजीविका की मजबूत व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गांव-गरीब और मजदूर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत की नींव को और मजबूत करेगी। भ्रम फैलाने की कोशिशों के बीच सच्चाई यही है कि आज की सरकार काम, सम्मान और विश्वास के साथ देश के श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित कर रही है।

 
यह भी पढ़ें-

राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए सदन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: विजेंद्र गुप्ता! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें