32 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिल्ली: इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत नाजुक!

दिल्ली: इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत नाजुक!

देशभर में स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थनाएं जारी

Google News Follow

झारखंड आंदोलन के पुरोधा और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो चुका है। साथ ही वे किडनी संबंधी बीमारी, डायबिटीज और हृदय रोग से भी लंबे समय से पीड़ित हैं। फिलहाल वे डायलिसिस पर हैं और अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड से लेकर दिल्ली तक चिंता की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को स्वयं अस्पताल पहुंचीं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी अस्पताल जाकर मुलाकात की थी।

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भाजपा, कांग्रेस और आजसू पार्टी के नेताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की है। सभी दलों के नेता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। भाजपा सांसद बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, “बाबा बैद्यनाथ से उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”आजसू प्रमुख सुदेश महतो, भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, और कांग्रेस के इरफान अंसारी सहित कई नेता दिल्ली पहुंचकर उनका हाल जानने में लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, और भाई बसंत सोरेन सहित परिवार के कई सदस्य दिल्ली में मौजूद हैं और लगातार उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राज्य भर में लोग ‘गुरुजी’ के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। झारखंड के गांव-शहरों में आम लोग भी उनके लिए मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। देश की राजनीति और झारखंड के जन-आंदोलन में शिबू सोरेन का योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरे राज्य में चिंता का माहौल है, और देशभर से उनके लिए शुभकामनाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:

उधमपुर में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकीयों की तलाश जारी, एक ढेर !

“बांग्लादेशी घुसपैठिए वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे ममता बॅनर्जी को इसी बात का डर”

आत्महत्या के लिए मदद करने वाले खूनी को मिली फांसी!

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर: स्वात नदी में बहे पर्यटक, 7 की मौत, दर्जनों लापता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें