30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया5वीं व अंतिम लड़ाई में शिगेरु बने जापान के नए पीएम!, 4...

5वीं व अंतिम लड़ाई में शिगेरु बने जापान के नए पीएम!, 4 वर्ष बदले तीन प्रधानमंत्री!

जापान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद का निचला सदन काफी शक्तिशाली होता है, ऐसे में पार्टी द्वारा चुना गया नेता ही देश का प्रधानमंत्री होगा|

Google News Follow

जापान में राजनीतिक अस्थिरता सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि यहां मात्र 4 वर्ष तीन प्रधानमंत्री बदले गए हैं|इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा थे|इसके स्थान पर जापान में शिगेरु इशिबा को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है| इससे पहले इशिबा जापान के रक्षा मंत्री के रूप कार्य कर चुके हैं|  

बता दें कि जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को नेता चुना है, अगले सप्ताह वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे| शिगेरु अपने कार्यालय में मॉडल युद्धपोत और लड़ाकू विमान रखने के लिए जाने जाते हैं| पूर्व रक्षा मंत्री को चीन और उत्तर कोरिया द्वारा उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए ‘एशियाई नाटो’ के निर्माण का प्रस्ताव देने के लिए जाना जाता है|

शिगेरु इशिबा संयुक्त राज्य अमेरिका को लेकर अक्सर बयान देते रहते हैं|फुमियो किशिदा के पारंपरिक दृष्टिकोण की तुलना में शिगेरु इशिबा हमेशा से अलग रहे हैं|शिगेरु इशिबा अक्सर कहते रहे हैं कि जापान को विदेश नीति और रक्षा के क्षेत्र में अधिक स्वायत्त भूमिका निभानी चाहिए|

गौरतलब है कि रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा का जापान का प्रधानमत्री बनना तय है| जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक (LDP) और देश का नेतृत्व करने के लिए शिगेरू इशिबा को चुन लिया गया| एलडीपी का संसद के निचले सदन पर पूरी तरह से नियंत्रण है| जापान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद का निचला सदन काफी शक्तिशाली होता है, ऐसे में पार्टी द्वारा चुना गया नेता ही देश का प्रधानमंत्री होगा|

जापान में प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए इस बार रिकॉर्ड 9 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से तीन कैंडिडेट के बीच मुकाबला कड़ा था| तीन उम्मीदवारों में आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची, युवा नेता सर्फर शिंजिरो कोइज़ुमी और पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा का नाम चर्चा में था| शिगेरू इशिबा पीएम पद के लिए इस बार पांचवीं और अंतिम कोशिश कर रहे थे| पीएम पद के लिए इशिबा के चुने जाने के बाद जानकारों का कहना है कि जापान अब अपने राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा|

यह भी पढ़ें-

विधायक ने विधानसभा में किया रेप, हनीट्रैप के लिए बनाया दबाव, 11 दिन की न्यायिक हिरासत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें