28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमराजनीतियूपी चुनाव में जमानत जब्त होने का रिकार्ड बनाती रही है शिवसेना

यूपी चुनाव में जमानत जब्त होने का रिकार्ड बनाती रही है शिवसेना

फिर एक बार किया है विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान  

Google News Follow

Related

 सत्ता के लिए हिंदुत्व को तिलांजलि देने वाली शिवसेना अब हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने उत्तरप्रदेश जा रही है। पार्टी ने यूपी विधानसभा की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पर शिवसेना इसके पहले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ कर सभी सीटों पर अपनी जमानत जब्त करा चुकी है। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 57 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

पार्टी को कुल 88 हजार 595 वोट मिले थे और 56 सीटो पर जमानत जब्त हो गई थी। शिवसेना को तब 0.10 प्रतिशत वोट मिले थे। शिवसेना की यह हालत तब थी जब वह भाजपा के मित्र दलों में शामिल थी और कांग्रेस व एनसीपी जैसे विपरीत विचारधारा वाले दलों से दोस्ती नहीं कि थी। एनसीपी भी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है।

2017 के विस् चुनाव में एनसीपी ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और सभी 30 सीटों पर जमानत जब्त कराने का रिकार्ड बनाया था। शरद पवार की पार्टी को 30 सीटो पर सिर्फ 33493 वोट मिले थे। शिवसेना का यही हाल 2012 के विधानसभा चुनाव में भी थी। पार्टी के 31 उम्मीदवारों में से सभी की जमानत जब्त हो गई थी। इस चुनाव में पार्टी को कुल 21714 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें

 

BJP सांसद वरुण गांधी कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़ की मेयर की कुर्सी पर बीजेपी का कब्ज़ा,आप आदमी पार्टी का हंगामा    

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव: यहां देखें किस राज्य में कब-कब होगा मतदान 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,939फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें