30 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाशिवराज का पलटवार, बोले किसान नहीं कांग्रेस परेशान है जयराम रमेश!

शिवराज का पलटवार, बोले किसान नहीं कांग्रेस परेशान है जयराम रमेश!

संविधान दिवस के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने दो-टूक कहा कि देश के संविधान का अपमान और उसकी हत्या करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

Google News Follow
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कृषि आंकड़ों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर बेहद आक्रामक और तीखा पलटवार किया।

संविधान दिवस के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने दो-टूक कहा कि देश के संविधान का अपमान और उसकी हत्या करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का किसान परेशान नहीं है, बल्कि जयराम रमेश और कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से परेशान हैं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल बेबुनियाद आरोप लगाना रह गया है, जबकि हकीकत यह है कि घेराबंदी करने वाले खुद जनता के कटघरे में खड़े हैं।

आपातकाल के काले अध्याय की याद दिलाते हुए उन्होंने सवाल दागा कि देश में इमरजेंसी किसने लगाई थी? भारत छोड़ो आंदोलन और आजादी की लड़ाई में भी जितने लोग जेल नहीं गए, उससे कहीं अधिक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को जेलों में किसने ठूंसा था?
उन्होंने कहा कि उस समय संविधान की सरेआम हत्या की गई थी और खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री पद को न्यायिक समीक्षा से बाहर रखने का पाप भी कांग्रेस ने ही किया था।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में लगभग 100 बार निर्वाचित राज्य सरकारों को भंग किया गया, जिनमें से अकेले स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई सरकारों को भंग किया। जब मर्जी आई, लोकतांत्रिक सरकारों को कपड़ों की तरह बदल दिया गया। उन्होंने यूपीए शासनकाल पर निशाना साधा और कहा कि एक निर्वाचित सरकार के ऊपर असंवैधानिक सलाहकार परिषद (एनएसी) बैठाकर सरकार की निगरानी कराई गई।

उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तीखा तंज कसा कि जब स्वर्गीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट ने एक फैसला लिया, तो किसने सरेआम उस अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था और प्रधानमंत्री व पूरी कैबिनेट का अपमान किया था? संविधान की धज्जियां उड़ाने का यह पाप लगातार कांग्रेस ने ही किया है।

किसानों के मुद्दों पर जयराम रमेश के बयानों को खारिज करते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कम ब्याज पर कृषि ऋण जैसी योजनाओं से किसान की आर्थिक हालत लगातार सुधर रही है। मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत- जी राम जी’ योजना भी बेहतर ढंग से चल रही है और कहीं कोई शिकायत नहीं है।

फसलों की कीमतों पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावुक व बेबाक अंदाज में कहा, “पिछले सालों में जब दाम नीचे थे, तब सरकार ने एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद की। अब कुछ फसलों के दाम एमएसपी से थोड़े ज्यादा हैं, तो थोड़े दाम किसान को भी मिल जाने दो ना मेरे भाई, उसमें क्या दिक्कत है? कभी-कभी किसान को भी पैसा मिल जाने दें।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसान और उपभोक्ता के बीच संतुलन बनाकर चलती है और उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए जरूरत पड़ने पर आयात सहित हर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। देश में दालों की खपत वर्ष 2000 या 2010 के मुकाबले आज लगातार बढ़ रही है।

प्रतिकूल मौसम के कारण कुछ फसलों का उत्पादन थोड़ा प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन बुआई का रकबा और कुल उत्पादन दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार और किसानों के सामूहिक प्रयासों से भारत वर्ष 2031 तक दलहन और तिलहन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें