28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिकेजरीवाल के ऊपर उछाले जा चुके हैं जूते,अहमदाबाद के पीसी में लोगों...

केजरीवाल के ऊपर उछाले जा चुके हैं जूते,अहमदाबाद के पीसी में लोगों के उतरवाए गए जूते-चप्पल

Google News Follow

अहमदाबाद। गुजरात दौरे पर पहुंचे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में आश्रम रोड स्थित वल्लभ सदन हवेली मंदिर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां ज्यादा चर्चा किसी और बात की हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस मंदिर के बगल के हॉल में हुई थी। इसलिए पत्रकारों, आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं समेत सभी लोगों से जूते-चप्पल बाहर ही उतरवा लिए गए थे। केजरीवाल की PC के दौरान बी-डिवीजन के ACP एलबी झाला, गुजरात यूनिवर्सिटी के PI वीजे जडेजा और पुलिसकर्मी जूते पहने हुए ही नजर आए।

ऐसे में चर्चा हो रही है कि कहीं केजरीवाल पर हमला होने की आशंका में तो बाकी लोगों से जूते-चप्पल नहीं उतरवा लिए गए? क्योंकि केजरीवाल पर स्याही, मिर्ची पाउडर और जूते-चप्पल फेंकने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। 9 अप्रैल 2016 को दिल्ली में केजरीवाल की PC के दौरान एक युवक ने उन पर जूता उछाल दिया था। केजरीवाल के आने की खबर सुनते ही आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ता अहमदाबाद पहुंचे थे। कईयों के पास पार्टी का ID कार्ड न होने के चलते उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस वाले हॉल में एंट्री नहीं दी गई। सिर्फ ID कार्ड वाले लोगों को ही अंदर जाने दिया। इससे कई कार्यकर्ता हॉल के बाहर ही खड़े नजर आए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें