25 C
Mumbai
Saturday, December 6, 2025
होमन्यूज़ अपडेटसिक्किम की स्वर्ण जयंती पर राष्ट्रव्यापी शुभकामनाऐं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर...

सिक्किम की स्वर्ण जयंती पर राष्ट्रव्यापी शुभकामनाऐं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर लोकसभा स्पीकर तक!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने सिक्किमवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Google News Follow

Related

भारत का एकमात्र पूर्ण जैविक राज्य, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर सिक्किम आज अपने राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश भर से बधाइयों का तांता लग गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने सिक्किमवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस अवसर पर एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “16 मई, 1975 हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था… हम सुनौलो सिक्किम, समृद्ध सिक्किम, और समर्थ सिक्किम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत मिशन के अनुरूप एक समावेशी, पर्यावरण-संवेदनशील और मूल्यों में निहित सिक्किम की कल्पना को साझा किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, “सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अपने लोगों के प्यार के लिए पहचाना जाता है। भारत के सबसे अधिक पर्यावरण के प्रति जागरूक राज्यों में से एक के रूप में सिक्किम ने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करते हुए विकास के उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित किए हैं। मैं सिक्किम के निवासियों को समृद्धि और खुशहाली से भरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

योगी आदित्यनाथ ने राज्य को “अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधताओं से समृद्ध राज्य के स्थापना दिवस पर सिक्किमवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के कुशल नेतृत्व में सिक्किम राज्य विकास के सुपथ पर गतिमान रहे, प्रभु श्री राम से यही कामना है।”

भजनलाल शर्मा ने सिक्किम की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए लिखा, “सिक्किम के स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देता हूं। विविध सांस्कृतिक विरासतों, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध परंपराओं से सुशोभित सिक्किम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में निरंतर प्रगति और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिक्किम की जैविक खेती, शिक्षा और स्थानीय प्रशासन में प्रगति की सराहना करते हुए कहा, “सिक्किम के स्थापना दिवस पर मैं इस खूबसूरत राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जैविक खेती, शिक्षा और जमीनी स्तर पर शासन में उल्लेखनीय प्रगति के लिए प्रसिद्ध, सिक्किम शाश्वत परंपरा में निहित विकास का उदाहरण है। सिक्किम के लोगों को आने वाले वर्षों में निरंतर शांति, समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद मिले।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिक्किम को “पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और सतत विकास का प्रेरणास्रोत” बताते हुए राज्य की विशिष्ट पहचान और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को सलाम किया।उन्होंने कहा, “अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सम्पन्न सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध की तपोभूमि रही यह पावन धरा देश का प्रथम पूर्ण ऑर्गेनिक राज्य होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और सतत विकास का प्रेरणास्रोत है। सिक्किम ने अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह राज्य निरंतर शांति, समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे।”

स्वर्ण जयंती पर ये बधाइयां न सिर्फ सम्मान का प्रतीक हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि एक शांत, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य किस तरह राष्ट्रीय मंच पर गरिमा और योगदान दोनों के लिए जाना जा सकता है। सिक्किम अब भविष्य की ओर उत्साह और आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:

पृथ्वीराज चौहान शो में शामिल हुए आशुतोष राणा, अनुभव बताया खास!

शूटिंग के अंतिम चरण में ‘द दिल्ली फाइल्स’, विवेक रंजन ने की खास अपील!

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तत्काल तुर्की कंपनी से ख़त्म किया समझौता !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,710फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें