26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमराजनीति6Th Phase Election: 9 बजे तक 8.69% मतदान, CM योगी ने डाला...

6Th Phase Election: 9 बजे तक 8.69% मतदान, CM योगी ने डाला वोट 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए मतदान गुरुवार को शुरू हुआ। 10 जिलों के कुल 57 विधानसभा सीटों मतदान हो रहा है. जिसमें कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया शामिल हैं।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी चुनाव के छठे चरण के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं। बीजेपी ने 2017 में इन 57 में से 46 सीटें जीती थी।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान हुआ है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर पीठ में पूजा-अर्चना की, फिर गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया। इसके बाद गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला। उन्होंने इसकी तस्वीर भी शेयर की।


पीएम मोदी ने लोगों से उत्तर प्रदेश की जनता से मतदान करने की अपील की उन्होंरे कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का पर्व आज छठे चरण में प्रवेश कर गया है। सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे अपने मतों से इस उत्सव में अवश्य भाग लें। आपका एक वोट लोकतंत्र की ताकत। इस बीच, गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा। भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। अब, यूपी के लोगों ने यहां ‘राम राज्य’ स्थापित करने का फैसला किया है।”

इस बीच, गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा। भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। अब, यूपी के लोगों ने यहां ‘राम राज्य’ स्थापित करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें 

 

UP-2022: 10 जिलों के 62 सीटों के लिए RSS का चक्रव्यूह !

UP Chunav-2022: CM Yogi सहित कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें