29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाRussia-Ukraine war: नई एडवाइजरी, खारकीव से न‍िकलने के ल‍िए भारतीयों को 6...

Russia-Ukraine war: नई एडवाइजरी, खारकीव से न‍िकलने के ल‍िए भारतीयों को 6 घंटे का समय

सभी भारतीय छात्र व नागरिक जल्द से जल्द पिसोचिन, बेजलुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। उन्हें आज 18.00 बजे (यूक्रेनी समय के अनुसार) तक इन बस्तियों तक पहुंचना होगा।

Google News Follow

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिये भारतीय दूतावास ने खारकीव में भारतीय नागरिकों के हित के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिकों को खारकीव तुरंत छोड़ने की सलाह दी गयी है| सभी भारतीय छात्र व नागरिक जल्द से जल्द पिसोचिन, बेजलुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। उन्हें आज 18.00 बजे (यूक्रेनी समय के अनुसार) तक इन बस्तियों तक पहुंचना होगा। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए वायुसेना ने अब तक चार उड़ानें जारी की हैं।

भारत के अनुरोध के बाद रूस ने सुरक्षित मार्ग का प्रस्ताव पर दिया। रूसी खारकीव पर कब्जा करने में कोई देरी नहीं करना चाहते हैं, इसलिए केवल छह घंटे के टाइम स्‍लाट पर सहमति बनी। सभी भारतीयों के लिए समय रहते खाली करना कठिन प्रतीत होता है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, रूसी पैराशूटर्स खारकीव में तीन या चार अलग-अलग स्थानों पर उतरे हैं और इन एन्क्लेवों के नियंत्रण में हैं। भारतीयों के लिए अगला सबसे अच्छा दांव इन क्षेत्रों में जाना होगा, जहां वे अपेक्षाकृत सुरक्षित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। मिसाइलें दाग रही है। खारकीव शहर में रूसी सैनिक हवाई हमला कर रहे थे, वहां रूस की लैंडिंग फोर्स उतर ग​​ई है। इसी के साथ ही हमले तेज कर दिए गए हैं। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से वहां हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं, जिसमें काफी तादाद भारतीयों की भी है। जिन्हें निकालने के लिए भारत का आपरेशन गंगा जारी किया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: रूस के विदेश मंत्री ने दी तीसरे विश्व युद्ध की धमकी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें