28.7 C
Mumbai
Tuesday, May 19, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में गूंजे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, विपक्षी नेता हिरासत में!

बिहार में गूंजे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, विपक्षी नेता हिरासत में!

वायरल वीडियो में एक ही नारे को बार-बार दिखाया जा रहा है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीपीआई नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

Google News Follow

Related

लखीसराय में इंडिया गठबंधन की ओर से पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया। रविवार को नारेबाजी का वीडियो वायरल हो गया। सत्ता पक्ष के नेताओं और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की तो पुलिस एक्शन में आई।
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। इसके बाद राजद के लखीसराय के जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद से पूछताछ की। इनके बाद सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जो कैंडिल मार्च निकाला गया था, उसका नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और नेता प्रेम सागर ने किया था। इधर, वायरल वीडियो को लेकर राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास ने कहा कि गलती से नारे लग गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना था। पुलिस ने सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजद का असली चेहरा फिर बेनकाब हो गया। वहीं वायरल वीडियो की जांच के बाद नगर थाने में राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद से पूछताछ हुई। कैलाश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया था। उन्हें नहीं पता वीडियो कैसे वायरल हो रहा है।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि कैलाश प्रसाद ने एक बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। अब वीडियो वायरल हो रहा है। कैलाश प्रसाद के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है। वहीं राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास ने गलती से नारे लगने की बात मानी है। आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई थी।
यह भी पढ़ें-

सीएम योगी का ऐलान: गंगा एक्सप्रेस वे पर बनेंगे क्लस्टर, मिलेगा रोजगार​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,442फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें