28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसोनिया गांधी और राहुल देश के हिंदुओं से माफी मांगें: किरीट सोमैया​!

सोनिया गांधी और राहुल देश के हिंदुओं से माफी मांगें: किरीट सोमैया​!

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "कई सालों तक मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं को दरकिनार किया गया।

Google News Follow
मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों के बरी होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि अदालत का फैसला कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए करारा तमाचा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
​भाजपा नेता किरीट सोमैया ने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “कई सालों तक मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं को दरकिनार किया गया। अब यह साबित हो गया है कि हिंदू धर्म राष्ट्रवाद में विश्वास रखता है। ‘भगवा आतंकवाद’ जैसी कोई चीज नहीं है।”

कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए किरीट सोमैया ने कहा, “यह पार्टी हमेशा मुस्लिम वोटबैंक के लिए काम करती रही है। अदालत के फैसले ने कांग्रेस और गांधी परिवार को तमाचा मारा है।”

उन्होंने आरोप लगाए कि गांधी परिवार का मकसद हिंदुओं को बदनाम और मुस्लिमों को खुश करने का रहा है। कांग्रेस अपने मुस्लिम वोटबैंक के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के प्रति भी सहानुभूति व्यक्त करती है। मालेगांव के जरिए ‘हिंदू आतंकवाद’ और ‘भगवा आतंकवाद’ को सिद्ध करने के लिए नाटक किया गया था। आज ये साबित हो गया है कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है।

किरीट सोमैया ने दोहराते हुए कहा, “मुस्लिमों को खुश रखने के लिए हिंदुओं को दूर रखा जाता था, लेकिन सिद्ध हो गया है कि ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसी कोई चीज नहीं है।” उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सोनिया और राहुल गांधी देश और हिंदुओं से माफी मांगें।

वहीं, मालेगांव केस पर फैसले के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं पर आरोप लगाने का काम किया। कांग्रेस की तरफ से यह साबित करने की कोशिश की गई कि भगवा आतंकवाद है, लेकिन अदालत ने उसके मुंह पर तमाचा मारा है।

​यह भी पढ़ें-

भाजपा ने मालेगांव ब्लास्ट को कांग्रेस का षड्यंत्र बताया, कही सोची-समझी साजिश! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें