उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश गवई बहुत दयालु रहे हैं, लेकिन पूरे देश को गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ उनके साथ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए।
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंदर मुख्य न्यायाधीश थिरु. बीआर गवई के खिलाफ शर्मनाक कृत्य हमारे लोकतंत्र के सर्वोच्च न्यायिक पद पर हमला है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने जिस तरह से शालीनता, शांति और उदारता से प्रतिक्रिया दी, वह संस्था की मजबूती को दर्शाता है, लेकिन इससे हमें इस घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट के वकील राकेश किशोर ने एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई बीआर गवई की कोर्ट में हंगामा किया। आरोप है कि वकील ने सीजेआई के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने कोर्ट में नारे भी लगाए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
दरअसल जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों के एक मामले की सुनवाई के लिए मेंशन सुन रही थी तभी वकील भड़क उठा। बताया जा रहा है कि वकील ने ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का नारा भी लगाया। हालांकि, इस दौरान सीजेआई गवई शांत रहे और सुनवाई जारी रखी।
हंगामे के बाद सीजेआई ने कोर्ट में मौजूद वकीलों से कहा, “हम इस तरह की हरकतों से प्रभावित नहीं होते और सुनवाई जारी रहेगी। कोर्ट के काम में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।”
सरायकेला-खरसावां में 40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार!



