28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीति19 दलों की बैठक में सोनिया गांधी की अपील,भाजपा के खिलाफ लड़ाई...

19 दलों की बैठक में सोनिया गांधी की अपील,भाजपा के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हों विपक्षी दल

Google News Follow

नई दिल्ली। शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  विपक्षी दलों के नेताओं के साथ की गई बैठक में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ संसद में ही नहीं, बल्कि बाहर भी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें अपने देश को स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और हमारे संविधान के सिद्धांतों और प्रावधानों में विश्वास करने वाली सरकार देने के उद्देश्य से व्यवस्थित रूप से योजना बनाना होगा। इसके लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दल के नेता शामिल हुए। वर्चुअली बैठक में 19 पार्टियों के नेता शामिल थे। इसमें DMK के एमके स्टालिन, TMC की ममता बनर्जी, JMM के हेमंत सोरेन, NCP के शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव और CPI(M) के सीतराम येचुरी मौजूद थे। शिवसेना नेता संजय राउत ने आज सुबह बताया था कि इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव ओर आगामी राज्य चुनावों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष की समवैचारिक पार्टियों की बैठक में NCP को भी निमंत्रण दिया गया है। शरद पवार आज शाम 4:30 बजे इस बैठक में शामिल होंगे।’  आज होने वाली इस बैठक को लेकर पहले ही कहा गया था कि इसमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री समेत 18 विपक्षी दल के नेता शामिल होंंगे लेकिन दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) शामिल नहीं होगी। इसके अलावा बैठक के लिए शिरोमणि अकाली दल को भी आमंत्रित नहीं किया गया है।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें