26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमराजनीतिSP उम्मीदवार का वीडियो वायरल, आ रही हमारी सरकार चुन चुनकर लेंगे...

SP उम्मीदवार का वीडियो वायरल, आ रही हमारी सरकार चुन चुनकर लेंगे बदला

Google News Follow
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समाजवादी पार्टी के एक और उम्मीदवार की विवादित वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो पर बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि क्या समाजवादी पार्टी ने हिन्दू विरोधी लोगों को टिकट दिया है? जो चुन चुनकर बदला लेने की धमकी दे रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के मेरठ दक्षिण के उम्मीदवार आदिल चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारी सरकार आई तो छोड़ेंगे नहीं चुन चुनकर बदला लिया जाएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस विवादित वीडियो के वायरल होने पर इसकी जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में साइबर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। यदि इस विवादित वीडियो में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पाया तो आचार संहिता सहित कई धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि विवादित वीडियो की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें 

आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल 

मायावती 2 फरवरी से करेंगी चुनाव प्रचार, आगरा से आगाज का किया ऐलान     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें