34 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमदेश दुनियासपा MLA का CM योगी को चुनौती,आवाज निकली तो निकलेंगी गोलियां

सपा MLA का CM योगी को चुनौती,आवाज निकली तो निकलेंगी गोलियां

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं| अगर मुख्यमंत्री होने के नाते सीएम योगी अगर अपशब्द कहते हैं तो हम भी चुप नहीं बैठने वाले हैं|'

Google News Follow

Related

यूपी के बरेली की भोजीपुरा विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के बिगड़े बोल सुर्खियों में हैं| शहजिल इस्लाम का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था| इस दौरान उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, बल्कि गोलियां निकलेंगी|

विधायक शरजिल ने कहा, ‘मैं 28 तारीख को शपथ लेने गया तो हमसे पहले जो विधायक थे उन्होंने बताया कि अच्छा हुआ हमारे 126 विधायक आ गए| पहले तो 47 विधायक थे| कभी हाउस के अंदर 30 आते तो कभी 25 आते थे| उस समय सदन में सीएम योगी भी हमें काफी कुछ कह दिया करते थे| सिर्फ गाली नहीं देते थे, लेकिन बाकी सभी क्रिया-कर्म करते थे| आज हम लोगों की अच्छी संख्​​या है| राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं| अगर मुख्यमंत्री होने के नाते सीएम योगी अगर अपशब्द कहते हैं तो हम भी चुप नहीं बैठने वाले हैं|’

विधायक शहजिल ने इस दौरान ये भी कहा, ‘सदन से लेकर सड़क तक लड़ने का काम करेंगे|  हमारे कई विधायक एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीते हैं| इसलिए प्रदर्शन करेंगे, रोड जाम कर देंगे|’ बता दें कि भोजीपुरा के विधायक शहजिल इस्लाम राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं|  उनके पिता इस्लाम साबिर और दादा अशफाक अहमद भी विधायक रहे थे| शहजिल ने पहला विधान सभा चुनाव 2002 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीता था|

यह भी पढ़ें-

चढ़ा यूपी का पारा: ‘चाचा शिवपाल’ ने PM मोदी- CM योगी को किया फॉलो     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें