पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है।
प्रधानमंत्री ने लिखा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है। हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, “असम ने भाजपा-एनडीए को एक बार फिर आशीर्वाद दिया। विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की जीत हमारे गठबंधन के विकास और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एनडीए का समर्थन करने वाले मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार।
उन्होंने कहा, “केरल में भाजपा-एनडीए को वोट देने वाले सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं। हम केरल की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहेंगे और एक विकसित केरल के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत पर मैं उसे बधाई देता हूं। केंद्र सरकार केरल के लोगों की विकास संबंधी आकांक्षाओं का हमेशा समर्थन करती रहेगी।”
‘अगर विजय अकेले लड़ेंगे चुनाव तो पाएंगे बहुमत’, प्रशांत किशोर का दावा सच साबित!



