29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियासपा की बृजेश पाठक पर टिप्पणी शर्मनाक, संजय निषाद ने मांगी माफी!

सपा की बृजेश पाठक पर टिप्पणी शर्मनाक, संजय निषाद ने मांगी माफी!

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल ने उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के डीएनए के संबंध में विवादित टिप्पणी की थी। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा ने लखनऊ में पोस्टर लगाकर अखिलेश यादव से कई तीखे सवाल किए। 

Google News Follow
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल की तरफ से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी को माफी मांगकर खेद व्यक्त करना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल ने उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के डीएनए के संबंध में विवादित टिप्पणी की थी। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा ने लखनऊ में पोस्टर लगाकर अखिलेश यादव से कई तीखे सवाल किए।

भाजपा ने अपने पोस्टर में अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा, “जो लोग बृजेश पाठक का डीएनए पूछ रहे हैं, उन्होंने अपने पिता को पार्टी से निकाल दिया। अपने पिता को घर से बेदखल कर दिया। उनके डीएनए में जरूर खोट है, इसलिए उन्होंने अपने पिता से पिता जैसा व्यवहार नहीं किया।”

इसी पर संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब यह पार्टी अपने विजन और मिशन से भटक चुकी है। पहले यह पार्टी कभी वंचितों और शोषितों की आवाज उठाने के लिए जानी जाती थी, लेकिन आज की तारीख में यह पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है, जिसे जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। यही कारण है कि इस पार्टी को आज सूबे की जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया।

उन्होंने समाजवादी पार्टी को दिग्भ्रमित बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी का गठन जिन मूल्यों और सिद्धांतों के आधार पर हुआ था, आज यह पार्टी उन मूल्यों और सिद्धांतों से भटक चुकी है। समाजवादी पार्टी का मुख्य ध्येय शोषितों और वंचितों की आवाज उठाना था, लेकिन आज यह पार्टी अपने मूल्यों से भटक चुकी है।

बृजभूषण शरण सिंह मामले में पटियाला हाउस कोर्ट की तरफ से क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करने पर संजय निषाद ने कहा कि सभी लोगों को न्यायालय का फैसला स्वीकार करना चाहिए।

पटियाला हाउस कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह प्रकरण में दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद यह मामला अब औपचारिक रूप से खत्म हो चुका है।

इसके अलावा, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बारे में भारत सरकार की तरफ से अलग-अलग देशों में अपने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने का स्वागत किया। कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने अलग-अलग देशों में अपने डेलिगेशन भेजकर पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब करने का काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी ना सिर्फ भारत के विरोध में काम करते थे, बल्कि पाकिस्तानी व्यवस्था पर भी बंदूक तानते थे। भारत ने आतंकवादियों के गढ़ों को नेस्तनाबूद करके यह संदेश दिया है कि हम आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। भारत ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि हम युद्ध नहीं करते, बल्कि शुद्ध करते हैं।

उन्होंने झारखंड के पलामू में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां के मारे जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की तारीफ की। कहा कि पहले की सरकारों में जांच एजेंसियों को खूंखार अपराधियों के संरक्षण में लगाया जाता था, लेकिन आज की तारीख में जांच एजेंसियों को खुला छोड़ दिया गया है कि वे हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

बता दें कि झारखंड के पलामू में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोध अभियान के तहत नक्सलियों के टॉप कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है। एसएलआर राइफल बरामद की गई है। इसके बाद आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें-

हंसी का तड़का, मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस, ‘हाउसफुल 5’ ट्रेलर रिलीज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें