29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाहंसी का तड़का, मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस, 'हाउसफुल 5' ट्रेलर रिलीज!

हंसी का तड़का, मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस, ‘हाउसफुल 5’ ट्रेलर रिलीज!

अक्षय कुमार के ट्रेलर पोस्ट पर फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं और भविष्यवाणी करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

Google News Follow

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन’ पर जारी किया है। वहीं, फिल्म की सभी स्टारकास्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे रिलीज किया है। अक्षय कुमार के ट्रेलर पोस्ट पर फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं और भविष्यवाणी करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

ट्रेलर की शुरुआत एक क्रूज शिप और नाना पाटेकर की आवाज से होती है। वह एक आदमी रंजीत के बारे में बता रहे होते हैं, जिसने 69 अरब पाउंड की वसीयत छोड़ी है। रंजीत अपनी सारी दौलत के असली हकदार का अनाउंसमेंट करते हैं और कहते हैं कि मेरे इस एम्पायर का असली हकदार मेरी अपनी औलाद है, जिसका नाम है ‘जॉली’।

कहानी में ट्विस्ट यहां आता है, इस अनाउंसमेंट के बाद वहां एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन-तीन जॉली आ पहुंचते हैं! अब तीनों जॉली संपत्ति को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। इस दौरान काफी मजेदार और हंसी से भरे सीन देखने को मिलते हैं।

कहानी में सांस वहां थम जाती है, जब रंजीत का मर्डर हो जाता है। अब फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं रहती, बल्कि यह एक मजेदार मर्डर मिस्ट्री बन जाती है। यहां दर्शकों के मन में सवाल उठता है कि रंजीत को किसने मारा? कौन है कातिल?

ट्रेलर में बहुत सारे ऐसे सीन और डायलॉग हैं जो बॉलीवुड की पुरानी और मशहूर फिल्मों की याद दिलाते हैं। उदाहरण के लिए, जैकी श्रॉफ एक सीन में कहते हैं, ‘छोटी बच्ची है क्या?’, यह डायलॉग असल में उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ का मशहूर डायलॉग है।

इस फिल्म की शूटिंग एक शानदार क्रूज शिप पर की गई है, जो लंदन से फ्रांस, फिर स्पेन और फिर वापस यूके जाता है। इस क्रूज पर चमक-धमक, हंगामा और कॉमेडी होती है। ‘हाउसफुल 5’ फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं, जो इससे पहले ‘दोस्ताना’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।

इस फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में 19 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट है, जिनका किरदार अपनी अलग मस्ती और अंदाज लेकर आएगा।

फिल्म के स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार हैं। ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को दुनिया भर में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

सीधी लड़ाई में असमर्थ पाकिस्तान, भेज रहा आतंकवादी: पीएम मोदी का हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें