31.3 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमलाइफ़स्टाइलफायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष...

फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे

Google News Follow

Related

योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना नए योगासनों के बारे में जानकारी देते हुए इसे दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने योगासनों के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह तन-मन के लिए फायदेमंद होने के साथ ही मजेदार भी होता है।

मंत्रालय के अनुसार, योग हर किसी के लिए है – चाहे बच्चे हो, युवा हों या बुजुर्ग। यह न सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक है बल्कि मजेदार भी हो सकता है। आयुष मंत्रालय ने कहा कि योगासन को रोचक बनाने के लिए एनिमल पोज जैसे जानवरों की मुद्राओं को अपनाया जा सकता है। इन पोज से बच्चों को योग सीखने में मजा आता है और शरीर भी लचीला बनता है।

इसके साथ ही स्कूलों या ऑफिसों में क्लास के बीच छोटे-छोटे योगा ब्रेक लिए जा सकते हैं, जिससे थकान दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है। ग्रुप योगा एक्टिविटीज परिवार और दोस्तों के साथ योग करने का मजा दोगुना कर देती हैं। मंत्रालय ने ‘योग क्रिएटिविटी चैलेंज’ की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें लोग अपने सबसे अनोखे और क्रिएटिव योग पोज बना सकते हैं। इन्हें फोटो या वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर सकते हैं। यह चैलेंज लोगों को योग के प्रति रचनात्मक बनाने और नई मुद्राएं आजमाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

मंत्रालय का कहना है कि जब योग मजेदार होता है तो लोग इसे लंबे समय तक जारी रखते हैं। योग एक्सपर्ट विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करते हैं कि स्वस्थ बुढ़ापे की नींव आज से ही रखें। नियमित योग, हल्की शारीरिक गतिविधि और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने से उम्र बढ़ने के साथ भी शरीर और मन स्वस्थ रहता है। हेल्दी एजिंग की यात्रा लाइफलॉन्ग मूवमेंट और योग से शुरू होती है।

योग सिर्फ आसनों तक सीमित नहीं है। यह सांस लेने की तकनीक, ध्यान और शारीरिक जागरूकता का समूह है जो हर उम्र के लोगों को लाभ पहुंचाता है। घर पर, पार्क में या क्लासरूम में – कहीं भी योग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

लंदन में CJI सूर्यकांत के व्याख्यान के दौरान हंगामा, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर उठे सवाल

मुंबई में पानी का संकट गहराने की आशंका, 7 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे टैंकर ऑपरेटर

भांगर बम विस्फोट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला गिरफ्तार, NIA ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

पितृसत्तात्मक सोच समाज की जड़, दोहरे मानदंड आज भी कायम: माधुरी दीक्षित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें