31 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमराजनीतिभाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने फहराया झंडा!

भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने फहराया झंडा!

कहा, “हमारा झंडा हमारी आन, बान और शान है।

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सूरत की हवा में फिर एक बार भगवा लहराया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने शनिवार सुबह अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी में पार्टी का झंडा फहराया और संगठन की नींव को सलाम किया।

जोश और विश्वास से भरे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, “भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, यह देशसेवा का संकल्प है। पहले राष्ट्र, फिर संगठन और फिर स्वयं – यही हमारी प्राथमिकता है।” पाटिल ने बताया कि गुजरात के हर बूथ पर 25 झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। यानी कुल मिलाकर 1.25 करोड़ झंडे, जो भाजपा के प्रति जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनेंगे।

पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “देश को पीएम मोदी जैसा नेतृत्व मिला है, जिन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं, पारदर्शिता लाई और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी।” उन्होंने कहा कि विपक्ष के सपने जनता कभी हकीकत नहीं बनने देगी, क्योंकि लोग अब जागरूक हैं और विकास को प्राथमिकता देते हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पाटिल बोले, “कुछ दल सत्ता का सपना देख रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि सेवा कौन कर रहा है और साजिश कौन रच रहा है।” अंत में उन्होंने कहा, “हमारा झंडा हमारी आन, बान और शान है। हर कार्यकर्ता इसे दिल में बसा कर आगे बढ़े, यही सच्ची श्रद्धांजलि है पार्टी के समर्पित इतिहास को।”

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: चेपॉक में सीएसके की हार के बावजूद नूर अहमद छाए, पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे

जबलपूर: वक्फ संशोधन बिल पर मिठाई बांट रहा है मुस्लिम समुदाय!

लौट आए बूम-बूम बुमराह !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें