28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियासख्त कानून के आने से वक्फ बोर्ड की अवैध गतिविधियों पर लगेगी...

सख्त कानून के आने से वक्फ बोर्ड की अवैध गतिविधियों पर लगेगी रोक : दिलीप घोष

Google News Follow

भाजपा नेता दिलीप घोष ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों, कर्नाटक सरकार में भ्रष्टाचार और बंगाल में रामनवमी के दौरान आईपीएल मैच को लेकर अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। दिलीप घोष ने वक्फ बोर्ड पर अवैध कब्जों और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा, “देशभर में वक्फ बोर्ड के नाम पर कई संपत्तियों का दुरुपयोग हो रहा है। इससे कई विवाद खड़े हो रहे हैं, लेकिन एक नया बिल आने वाला है, जो पारित होते ही इन सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएगा।”

इसके अलावा, उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और कर चोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, “कर्नाटक में पिछले तीन वर्षों से हेलीकॉप्टर टैक्स चोरी का मामला सामने आ रहा है, और कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ही काम किया है। चुनाव आयोग को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन की सुरक्षा पर ब्रिटेन में उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता, पश्चिमी समर्थन पर चर्चा

भारतीय शिक्षाविद के निर्वासन पर अमेरिकी अदालत की रोक, हमास से जुड़े होने का आरोप!

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में 30 माओवादी ढेर, एक जवान शहीद

घोष ने पश्चिम बंगाल में फर्जी वोटर्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “राज्य में लाखों फर्जी वोटर हैं, जिन्हें हटाने के लिए आयोग से लगातार अपील की जा रही है। धीरे-धीरे इस पर कार्रवाई हो रही है, जिससे निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद बढ़ी है।”

6 अप्रैल को बंगाल में रामनवमी उत्सव के दौरान कोलकाता में होने वाले आईपीएल मैच की तारीख बदलने की मांग पर उन्होंने कहा, “रामनवमी के दौरान लाखों श्रद्धालु सड़कों पर उतरते हैं और रातभर कार्यक्रम चलते हैं। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव होगा। ऐसे में हमारी मांग है कि मैच की तारीख बदली जाए, ताकि सुरक्षा को लेकर कोई समस्या न हो।” उन्होंने यह भी कहा कि केकेआर का मैच बंगाल में ही होना चाहिए, और इसके लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें