26 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकांडे के आरोप पर देसाई की मुहर: कहा-सुरक्षा नहीं देने के पीछे...

कांडे के आरोप पर देसाई की मुहर: कहा-सुरक्षा नहीं देने के पीछे क्या थी मंशा ?  

Google News Follow
शिवसेना नेता और नासिक विधायक सुहास कांडे ने उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा वर्तमान में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद गृह विभाग ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया था। लेकिन इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने तत्कालीन गृह मंत्री शंभूराज देसाई को फोन कर जेड प्लस सुरक्षा देने से इनकार करने का निर्देश दिया था। इस आरोप पर विधायक शंभूराज देसाई ने भी अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि तब के रहे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुझे फोन किया और कहा कि एकनाथ शिंदे को  सुरक्षा नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि मुझे आज तक समझ नहीं आया कि सुरक्षा नहीं देने के पीछे क्या मंशा थी।

ख़ुफ़िया रिपोर्ट में भी यह दावा किया गया था कि एकनाथ शिंदे को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे को सुरक्षा मुहैया करने से इंकार कर दिया था। नासिक के विधायक सुहास कांडे ने आरोप लगाया कि जरूरत पड़ने पर भी शिंदे को सुरक्षा नहीं दी गई। इस बीच विधायक रावसाहेब दानवे ने इस आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जेड, जेड प्लस, वाई सुरक्षा मुहैया कराने का मामला केंद्र का है।
ये भी पढ़ें

बजरंग दल ने कांग्रेस कार्यालय का नाम बदला, लिखा “हज हाउस”

मनसे का शिवसेना पर हमला: “धनुष्य-बाण” को खाने में भाड़े पर दें

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें