29 C
Mumbai
Friday, April 24, 2026
होमराजनीतिहिमाचल में सीएम को लेकर फंसा पेंच, प्रतिभा सिंह के समर्थकों का...

हिमाचल में सीएम को लेकर फंसा पेंच, प्रतिभा सिंह के समर्थकों का हंगामा

   कई दावेदार होने की वजह से मुख्यमंत्री पर नहीं बन पाई बात,बैठकों का दौर जारी  

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश में भले कांग्रेस जीत दर्ज कर ली है। लेकिन उससे बड़ी चुनौती यह है कि राज्य का सीएम कौन बनेगा ? इस बीच प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा और उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ओबेरॉय सेसिल होटल में बैठक की। जहां हिमाचल प्रदेश के सीएम पर चर्चा की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा और राज्य की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद थी।

बैठक के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। हर कोई हमारे साथ है आज शाम हम लोग बैठकर सीएम के नाम को तय कर लेंगे। बताया जा रहा है कि होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उन्हें मुख़्यमंत्री बनाने की मांग की। इस दौरान प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने भूपेश बघेल का काफिला भी रोक रखा था और नारेबाजी की। इतना ही नहीं बघेल के सुरक्षा कर्मियों को उन्हें होटल तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि शाम को एक बार फिर विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें  सीएम के नाम पर कोई फैसला हो सकता है। अभी फिलहाल हिमाचल प्रदेश में सीएम के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सीएम  के लिए कांग्रेस कई नेता दावेदार हैं। जिसकी वजह से कोई आम सहमति नहीं बन पा रही है।

ये भी पढ़ें          

गुजरात की जीत झांकी, मिशन 2024 बाकी

कानपुर को करोड़ों रुपये की देंगे सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामपुर से आजम खान पूरी तरह साफ़? BJP उम्मीदवार आकाश सक्सेना जीते  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,145फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें