28.6 C
Mumbai
Thursday, July 9, 2026
होमदेश दुनियाबांकीपुर उपचुनाव पर एआईएमआईएम सस्पेंस, ओवैसी लेंगे अंतिम फैसला अब!

बांकीपुर उपचुनाव पर एआईएमआईएम सस्पेंस, ओवैसी लेंगे अंतिम फैसला अब!

इस बीच एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने या गठबंधन के तहत कोई फैसला लेने का अंतिम अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के पास है।

Google News Follow

Related

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बीच एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने या गठबंधन के तहत कोई फैसला लेने का अंतिम अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के पास है।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि लगातार यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या पार्टी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। इस संबंध में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार इकाई ने अपनी ओर से सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट और सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को भेज दिए हैं। अब अंतिम निर्णय उन्हीं के स्तर पर लिया जाएगा।

आदिल हसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज रात या गुरुवार तक इस संबंध में फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी गठबंधन की संभावना बनती है या पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेती है तो इसकी घोषणा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश के अनुसार ही की जाएगी।

उन्होंने कहा, “बिहार इकाई ने अपना पक्ष राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रख दिया है। अब जो भी निर्णय होगा, वह असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर होगा और मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा।”

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में लगे हैं। ऐसे में एआईएमआईएम के फैसले पर भी राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि पार्टी के निर्णय से उपचुनाव के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

पार्टी की ओर से फिलहाल उम्मीदवार या संभावित गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अब सभी की निगाहें राष्ट्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार जदयू की नई टीम घोषित, पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की सूची जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,138फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें