28.2 C
Mumbai
Sunday, August 2, 2026
होमदेश दुनियास्वामी विवेकानंद का संदेश, शिक्षा-समानता से बनेगा सशक्त राष्ट्र: मोदी!

स्वामी विवेकानंद का संदेश, शिक्षा-समानता से बनेगा सशक्त राष्ट्र: मोदी!

उन्होंने कहा कि जब स्वामी विवेकानंद अमेरिका में थे, तब उन्होंने वहां से मैसूरु के महाराजा को एक पत्र लिखा था, उसमें उन्होंने स्वयं महाराजा के सहयोग का उल्लेख किया था।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र -‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो साधक को तपस्या में पहचानता है, वो उसकी सिद्धि का सहभागी भी होता है। इसलिए भाई-बहनों स्वामी विवेकानंद के जीवन में मैसूरु का इतना अहम योगदान था। करीब 130 वर्ष पहले स्वामी जी 1 युवा सन्यासी के रूप में भ्रमण करते हुए यहां आए थे।

व्यक्ति से विभूति का निर्माण एकाएक नहीं होता। इसके लिए हमें जीवन की अनगिनत परीक्षाएं देनी होती है, साधनाएं करनी होती हैं, तप करना होता है, खुद को तपाना और खपाना पड़ता है। ख्याति के बाद तो संसार पीछे खड़ा होता है लेकिन तप के समय महान विभूतियों को पहचानना आसान नहीं होता।

उन्होंने कहा कि जब स्वामी विवेकानंद अमेरिका में थे, तब उन्होंने वहां से मैसूरु के महाराजा को एक पत्र लिखा था, उसमें उन्होंने स्वयं महाराजा के सहयोग का उल्लेख किया था। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय चेतना को आत्मसात किया था। उन्होंने शास्त्रों को आत्मसात किया था। जो कहते हैं कि वास्तव में वही जीता है, जो दूसरों के लिए जीता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ से जुड़ी सेवाएं हों या प्राकृतिक आपदा में राहत कार्य, रामकृष्ण आश्रम ने स्वामी विवेकानंद की विरासत को जीवंत रखा है। मुझे विश्वास है कि विवेक स्मारक साधकों और श्रद्दालुओं के लिए आत्मिक उत्थान के एक तीर्थ बनेगा। स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा थी शिव ज्ञाने, जीव सेवा, यानी जीव की सेवा ही शिव की सेवा है।

हमें इस स्मारक में ऐसे युवाओं को घड़ना है, जिनके लिए समाज और राष्ट्र के हित, गरीब और वंचित के दुःख आने सुख-दुःख से ऊपर हो। जिन युवाओं के लिए राष्ट्र प्रथम ही सर्वोपरि मंत्र हो, मां भारती की सेवा ही जिनका जीवन लक्ष्य हो।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं की शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार मानते थे। उन्होंने ये देखा था कि कैसे दुनिया के देश अपने युवाओं को शिक्षित बना रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से तब भारत गुलाम था। भारत के युवा भी गुलामी की जंजीरो में जकड़े हुए थे। उस दौर से लेकर आज तक भारत के युवा ने एक लंबी यात्रा तय की है। भारत का जो युवा कभी जंजीरों में था, आज वो युवा दुनिया के विकास को गति दे रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। ये सब भारत के युवाओं के सामर्थ्य की वजह से ही हो रहा है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। वो भी भारत के युवाओं के सामर्थ्य से। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल फोन निर्माता बन चुका है। आज भारत में बने डिजिटल समाधान दुनिया के अनेक देशों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। आज भारत सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग की नई यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा थी, ‘शिव ज्ञाने, जीव सेवा’, जिसका अर्थ है, प्रत्येक जीव की सेवा करना भगवान शिव की सेवा करना है। इस स्मृति दिवस पर, हमें ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जिनके लिए समाज और राष्ट्र का हित, तथा गरीबों और वंचितों का दुख, उनके अपने सुख-दुख से भी ऊपर हो। वे युवा जिनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, और जिनके लिए भारत माता की सेवा करना जीवन का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्र उत्थान के लिए शिक्षा के साथ-साथ समानता को भी उतना ही अहम मानते थे। शिक्षा में भेदभाव न हो, अवसरों में भेदभाव न हो, आज ये देश का विजन बन गया है। हम शिक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण के साथ-साथ शिक्षा प्रणाली को भी आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप ढाल रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के युवाओं को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि युवाशक्ति का स्वास्थ्य, अनुशासित और आत्मविश्वास से भरे रहना बहुत जरूरी है। जो देश खेलों को महत्व देते हैं, वहां के युवाओं में इन तीनों गुणों का तेजी से विकास होता है। इसलिए आज खेलों को राष्ट्र निर्माण को एक महत्वपूर्ण धारा के रूप में देखा जा रहा है।

आज भारत अपने युवा जोश के दम पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश बन गया है। आज भारत में विकसित डिजिटल समाधान दुनिया भर के कई देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं, और यह भी भारत के युवा जोश की ही देन है।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली युवती ने मांगी सार्वजनिक माफी!

जुलाई में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड, 15.4% उछाल से पार 2.11 लाख करोड़!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,892फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
325,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें