28.9 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमक्राईमनामातमिलनाडु में पुलिस बर्बरता के वीडियो वायरल, सिक्युरिटी गार्ड की पुलिस हिरासत...

तमिलनाडु में पुलिस बर्बरता के वीडियो वायरल, सिक्युरिटी गार्ड की पुलिस हिरासत में मौत से आक्रोश !

अजीत कुमार की मौत पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मामला CBI को सौंपने की घोषणा की है।

Google News Follow

Related

तमिलनाडु में पुलिस बर्बरता को लेकर चल रही बहस के बीच चेन्नई से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को एक छात्र के बाल पकड़कर और पाइप जैसी वस्तु से पीटते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन इसके साथ ही एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है। दूसरे वीडियो में वही छात्र पुलिसकर्मी का बचाव करता नजर आ रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी हारी के छात्र को बालों से पकड़कर मार रहा है। बताया गया है कि यह घटना एक साल पहले की है, लेकिन वीडियो हाल ही में वायरल हुआ। वहीं, पुलिसकर्मी हारी ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें वही छात्र कैमरे के सामने कहता है, “ये घटना एक साल पहले की है। अब मैं काम पर जा रहा हूं। मैं उसे अच्छे से जानता हूं। मैं अब शराब नहीं पीता। उसने मुझे दो बार जेल जाने से बचाया। वो मेरी मदद ही करता था क्योंकि मैं पढ़ाई कर रहा था और मेरी सिर्फ मां है।”

यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब तमिलनाडु में 27 वर्षीय अजीत कुमार की पुलिस हिरासत में मौत ने प्रदेश भर में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अजीत के शरीर पर 44 चोटों का जिक्र है, जिसमें पीठ, मुंह और कानों में मिर्च पाउडर लगाए जाने का भी उल्लेख है। मद्रास हाई कोर्ट ने इसे “क्रूर कृत्य” करार देते हुए कहा था कि “राज्य ने अपने ही नागरिक को मार डाला है”।

इस बीच थेनी जिले से भी एक और पुलिस बर्बरता का वीडियो सामने आया है, जिसे एक वकील पांडियाराजन ने RTI के माध्यम से प्राप्त कर सार्वजनिक किया। यह वीडियो 14 जनवरी 2025 का है, जिसमें एक ऑटो चालक रमेश को देवनाथपट्टी पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटा जाता दिखाया गया है। रमेश को नशे की हालत में सार्वजनिक उपद्रव के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

वकील पांडियाराजन ने कहा कि उन्होंने वीडियो इसलिए जारी किया ताकि यह सामने लाया जा सके कि तमिलनाडु में पुलिस अत्याचार एक नियमित समस्या बन चुकी है। अजीत कुमार की मौत पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मामला CBI को सौंपने की घोषणा की है। उन्होंने इसे “अवांछनीय” करार देते हुए कहा कि “ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए” और CBI को पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।

अब सवाल यह है कि क्या चेन्नई के इस छात्र का बचाव बयान दबाव में आया या यह वास्तव में एक सकारात्मक बदलाव की कहानी है? लेकिन एक के बाद एक पुलिस बर्बरता के वीडियो सामने आने से राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को रोकने के लिए 8 घंटे 44 मिनटम तक बोलता रहा यह सांसद !

दशकों से चला आ रहा अपराध का सिलसिला; मनजोत मिश्रा की आपराधिक पृष्ठभूमि का पर्दाफ़ाश!

क्रिकेट: भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द होने की संभावना, राजनयिक तनाव बने कारण !

कोटा: हिंदू छात्रों को पढ़ाया इस्लामी कलमा, वीडियो वायरल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,129फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें