31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाआत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश : अजय...

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश : अजय मिश्रा!

भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पांचवें स्थान से एक और कदम ऊपर बढ़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भाजपा नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में अजय मिश्रा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पांचवें स्थान से एक और कदम ऊपर बढ़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

यह केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि भाजपा के आत्मनिर्भर भारत मिशन का हिस्सा है। हमारी पार्टी की विचारधारा में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था एक प्रमुख लक्ष्य है और हम उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश 2030 तक वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

वहीं,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर सम्मान बढ़ा है। राहुल अब जनता के बीच गंभीरता से नहीं लिए जाते।वह हताश हो चुके हैं।

55 साल का एक व्यक्ति जो कभी मानता था कि देश उसकी निजी संपत्ति है, वह राजा है और उसे प्रधानमंत्री बनना तय है। लेकिन, लोकतंत्र में चीजें इस तरह से नहीं चलती हैं। लोकतंत्र में सब कुछ लोगों की इच्छा के अनुसार होता है और लोगों ने उन्हें नकार दिया है। इस दृष्टिकोण से वह हताश हैं और ऐसी बातें कह रहे हैं जिन्हें समझना मुश्किल है।

अजय मिश्रा ने इस दौरान भारत की विदेश नीति और सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है।

भारत की संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ को अब दुनिया मान्यता दे रही है। उन्होंने यह स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हमारा रवैया कठोर है। हम सहृदय हैं, पर देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें-

बिहार: तेज प्रताप के निष्कासन पर तेजस्वी बोले- हमें ये अच्छा नहीं लगा​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें