28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड में सरकार ने बदले 15 स्थानों के नाम, भारतीय संस्कृति के...

उत्तराखंड में सरकार ने बदले 15 स्थानों के नाम, भारतीय संस्कृति के अनुरूप किया बदलाव

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मियांवाला का नाम रामजीवाला कर दिया गया है। विकासनगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम केसरी नगर और चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर कर दिया गया है।

Google News Follow

उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों—हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर—में 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप बताते हुए कहा कि इससे लोग महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान कर सकेंगे।

भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है। बहादराबाद ब्लॉक में गाजीवाली अब आर्य नगर और चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर किया गया है। नारसन ब्लॉक में मोहमदपुर जट अब मोहनपुर जट और खानपुर कुर्सली का नाम अंबेडकर नगर रखा गया है। वहीं, खानपुर ब्लॉक में इदरीशपुर का नाम नंदपुर और खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर कर दिया गया है। रुड़की ब्लॉक में अकबरपुर फाजलपुर को विजयनगर के नाम से जाना जाएगा।

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मियांवाला का नाम रामजीवाला कर दिया गया है। विकासनगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम केसरी नगर और चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर कर दिया गया है। सहसपुर ब्लॉक में अब्दुल्लापुर का नाम बदलकर दक्ष नगर रखा गया है।

नैनीताल जिले में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोलवलकर मार्ग कर दिया गया है। वहीं, उधम सिंह नगर जिले में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नया नाम कौशल्या पुरी होगा। सरकार का मानना है कि इन नाम परिवर्तनों से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को अपने इतिहास व परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

केकेआर के खिलाफ पहली जीत में मुंबई के खिलाड़ी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड!

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी

कमर्शियल सिलेंडर के घटे दाम, कारोबारियों को राहत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें