29 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडइतनी छोटी वजह से शेखर कपूर को आया 'बॉम्बे ड्रीम्स' बनाने का...

इतनी छोटी वजह से शेखर कपूर को आया ‘बॉम्बे ड्रीम्स’ बनाने का आइडिया!

एक संयोगवश टिप्पणी से जन्मा ब्रॉडवे का पहला बॉलीवुड म्यूजिकल!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक शेखर कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की और अपनी साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉम्बे ड्रीम्स’ को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि यह आइडिया उन्हें एक संयोगवश हुई बातचीत के दौरान मिला था।

इंस्टाग्राम पर संगीतकार एआर रहमान और अमेरिकी संगीतकार एंड्रयू लॉयड वेबर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए शेखर कपूर ने फिल्म निर्माण से जुड़ी यह रोचक कहानी साझा की।

उन्होंने लिखा,”जिंदगी एक मजेदार सफर रही है। रोमांच तभी आता है जब आप खुद को जिंदगी का आनंद लेने के लिए तैयार करते हैं। और ऐसा करने के लिए आपको सबसे बड़ी मानवीय कमजोरी से लड़ना होगा – निश्चितता और नियंत्रण की लत।” इसके बाद उन्होंने बताया कि ‘बॉम्बे ड्रीम्स’ का आइडिया एंड्रयू लॉयड वेबर की एक साधारण टिप्पणी से आया था। उन्होंने लिखा, “एक संयोगवश कही गई टिप्पणी से लंदन के वेस्ट एंड और न्यूयॉर्क के ब्रॉडवे पर पहले बॉलीवुड-थीम वाले म्यूजिकल का जन्म हुआ।”

शेखर कपूर ने खुलासा किया कि यह तस्वीर मुंबई के ताज होटल में एक पार्टी के दौरान ली गई थी, जहां ‘बॉम्बे ड्रीम्स’ के प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा हुई थी। इस दौरान एआर रहमान और एंड्रयू लॉयड वेबर ने एक ही पियानो पर साथ में अद्भुत धुन बजाई थी।

एक कमेंट से आया था ‘बॉम्बे ड्रीम्स’ को बनाने का ख्याल, शेखर कपूर ने सुनाया किस्सा

‘बॉम्बे ड्रीम्स’ के संगीत को एआर रहमान ने तैयार किया था, इसके बोल डॉन ब्लैक ने लिखे थे। फिल्म की पटकथा मीरा स्याल और थॉमस मीहान ने लिखी थी, और इसका निर्माण एंड्रयू लॉयड वेबर ने किया था। लंदन में इस म्यूजिकल का प्रोडक्शन 2002 में शुरू हुआ और दो साल तक चला, जिसके बाद 2004 में इसे ब्रॉडवे पर प्रस्तुत किया गया।

‘बॉम्बे ड्रीम्स’ की कहानी आकाश नाम के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉम्बे की झुग्गियों में पला-बढ़ा है और बॉलीवुड स्टार बनने का सपना देखता है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एक अमीर वकील और उसकी मंगेतर उसकी झुग्गी को ढहाने से रोकने के लिए आते हैं।

आकाश को वकील की मंगेतर प्रिया से प्यार हो जाता है, जो एक प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक की बेटी होती है। फिल्म में बॉम्बे का मुंबई में नाम बदलने और इससे जुड़ी पहचान के मुद्दों को भी दिखाया गया है। शेखर कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य सी बातचीत ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध म्यूजिकल को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें:

केकेआर के खिलाफ पहली जीत में मुंबई के खिलाड़ी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड!

हरियाणा: पहलवान से राजनेता बनी विनेश फोगाट ‘राज्य सम्मान’ पाने के लिए घुटने टेकी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,338फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें