28.7 C
Mumbai
Tuesday, May 19, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार :...

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार : सीएम गुप्ता!

दिल्ली प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात की हैं, और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Google News Follow

Related

हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस स्थिति पर सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इससे दिल्ली की जनता को कोई परेशानी नहीं होगी और सारा पानी सुचारू रूप से निकल जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने में लगभग 72 घंटे का समय लेता है। सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की हैं ताकि पानी का प्रवाह सुचारू रूप से निकल जाए।

सीएम गुप्ता ने कहा, “पिछले छह महीनों में हमने यमुना की सफाई पर विशेष ध्यान दिया है, जिसके कारण पानी रुकने की संभावना नहीं है। यमुना के फ्लडप्लेन में पानी जरूर पहुंचेगा, क्योंकि वहां जगह है, लेकिन दिल्ली के अन्य हिस्सों में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

उन्होंने बताया, “पिछले छह महीने में बेहतरीन डिसेल्टिंग का बहुत लाभ हुआ है, जिसके कारण बहुत अधिक मात्रा में पानी आने से भी वो अच्छी तरह से आगे निकल जाएगा। आज कहीं भी पानी का ब्लॉकेज नहीं हो रहा है। 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर 207 मीटर से थोड़ा ऊपर जा सकता है, लेकिन यह बाढ़ की स्थिति नहीं पैदा करेगा।”

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के मामलों की जानकारी का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अभी कोई विशेष चर्चा नहीं हुई है। सरकार​ ने राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात की हैं, और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी दिल्ली के लोगों को आश्वस्त किया है कि उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हथिनीकुंड से 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण, यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है और आज रात तक यह खतरे के निशान को पार कर सकता है।

मैं हर नागरिक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर है, टीमें जमीनी स्तर पर तैनात हैं, और हम हर दिल्लीवासी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”​  

यह भी पढ़ें-

मराठा आंदोलन: हाईकोर्ट में सुनवाई, वकील ने जताई राजनीतिक चिंता​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,446फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें