29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल में देश की जीत, असम में विकास होगा: हिमंता बिस्वा सरमा...

बंगाल में देश की जीत, असम में विकास होगा: हिमंता बिस्वा सरमा बयान!

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत का श्रेय असम की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि अब राज्य में विकास की नई लहर आएगी।

Google News Follow
असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों वाली विधानसभा में 82 सीटें हासिल की है। असम में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत का श्रेय असम की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि अब राज्य में विकास की नई लहर आएगी। सीएम हिमंता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह बहुत बड़ी जीत हुई है। इसके लिए असम की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। अब आगे और विकास कार्य होगा। असम में विकास की गंगा बहेगी।”

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर सरमा ने इसे ‘देश की जीत’ बताया। उन्होंने कहा, “पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत को सुरक्षित करने में भाजपा की जीत की बहुत ही बड़ी भूमिका होगी। मैंने कल भी बोला था और आज भी बोलूंगा कि भाजपा ने बंगाल नहीं जीता है, बल्कि देश ने बंगाल जीता है।”

आने वाली भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल के जवाब में सरमा ने कहा, “अभी समय दीजिए, जैसे-जैसे सरकार बनेगी, मैं इसकी जानकारी देता रहूंगा।”

बांग्लादेशी घुसपैठ पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “यह मुहिम चलते रहेगी। हमारे पहचान की लड़ाई चलते रहेगी।” बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है और जल्द ही काम शुरू होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए हिमंता सरमा ने कहा, “कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं है और उन्हें आना भी नहीं चाहिए।”

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सरमा ने कहा, “अभी उन्हें बेल ही मिली है, केस से मुक्ति नहीं मिली है। उनके ऊपर केस चलता रहेगा।” हिमंता ने तंज कसते हुए आगे कहा कि चुनाव जीत के बाद हमने पेड़ा खाया। अब और बड़ा पेड़ा खाऊंगा तो सबको बुलाऊंगा।

चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा बीओपीएफ और एजीपी को 10 सीटें प्राप्त हुई हैं।

 
यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु: एम. के. स्टालिन ने जनता का आभार जताया, मजबूत विपक्ष की बात कही!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें