33 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना को रोकने का एकमात्र विकल्प है पूर्ण लॉकडाउन : राहुल गांधी

कोरोना को रोकने का एकमात्र विकल्प है पूर्ण लॉकडाउन : राहुल गांधी

Google News Follow

Related

नई दिल्ली | कोरोना की पहली लहर के दौरान लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए  ‘पूर्ण लॉकडाउन’ लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता को बचाने के लिये यही एकमात्र रास्ता बचा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत सरकार की निष्क्रियता की वजह से मासूम लोगों की जान जा रही है।
राहुल गांधी ने कोरोना से निपटने के लिए खराब प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार समझ नहीं रही। इस स्थिति में कोरोना को फैलने से रोकने का एकमात्र रास्ता पूर्ण लॉकडाउन है। भारत सरकार की निष्क्रियता से कई मासूम लोग मर रहे हैं।’
बीते कई हफ्तों से राहुल गांधी कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। सोमवार को भी कर्नाटक के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 24 मरीजों के मारे जाने को राहुल गांधी ने हत्या करार दिया था। बता दें कि इस बीच मंगलवार को भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 57 हजार 229 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया है। वहीं, इस दौरान 3 हजार 449 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें