30 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सियासी घमासान अब भी जारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सियासी घमासान अब भी जारी

काँग्रेस अध्यक्ष के नामांकन का आज अंतिम दिन

Google News Follow

Related

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जहां एक तरफ राजनीति में हलचल सी मची हुई है वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर गुरुवार को तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई। कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एलान किया है कि वो शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे और अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ेंगे। वहीं, शशि थरूर ने तो पहले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। हालांकि अब इस दौड़ में मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो गए हैं। खरगे भी शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि अध्यक्ष पद के नामांकन की आज आखिरी तिथि है। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के किनारे हटने के बाद दिग्विजय सिंह ही पार्टी का चेहरा होंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के जी-23 खेमे के नेताओं ने भी गुरुवार को आनंद शर्मा के आवास पर बैठक की। इस बैठक में मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेता शामिल हुए। माना जा रहा है कि जी-23 खेमा भी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार उतार सकता है। वहीं शुक्रवार यानी आज जी-23 ग्रुप ने एक और बैठक बुलाई है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर जयपुर में हुए घटनाक्रम पर माफी मांगी। साथ ही विधायक दल की बैठक में अपने समर्थकों के न पहुंचने की जिम्मेदारी उन्होंने खुद पर ली। सोनिया गांधी के साथ करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद गहलोत ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, उनके मुख्यमंत्री कुर्सी पर बने रहने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष ही करेंगी। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बाद में बताया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री का फैसला एक-दो दिन में ले लिया जाएगा। हालांकि काँग्रेस के बीच अध्यक्ष पद को लेकर चल रहें ड्रामे का नतीजा क्या होगा, उसके लिए इंतजार करना होगा।  

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। शाम तक नामांकन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, कौन-कौन मुकाबले में अंत तक रहेगा, इसका फैसला नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर को होगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

ये भी देखें 

​अशोक गहलोत अध्यक्ष​ ​पद की दौड़ ​​​से बाहर​​, सोनिया गांधी की माफी​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें