27.3 C
Mumbai
Sunday, July 5, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल में कानून का राज भाजपा की राजनीति की भेंट चढ़...

पश्चिम बंगाल में कानून का राज भाजपा की राजनीति की भेंट चढ़ गयाः अभिषेक बनर्जी! 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सरकारी एजेंसियां ​​बिना किसी सूचना के नागरिकों को उठा रही हैं।

Google News Follow

Related

तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज भाजपा की राजनीति की भेंट चढ़ गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सरकारी एजेंसियां ​​बिना किसी सूचना के नागरिकों को उठा रही हैं। भाजपा के कार्यकर्ता तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं, उन्हें कमर में रस्सी बांधकर घुमा रहे हैं, उन पर पत्थर फेंक रहे हैं और उन्हें जानलेवा चोटें पहुंचा रहे हैं।

भाजपा के गुंडे कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और हर दिन पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैला रहे हैं। दिनदहाड़े सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों और बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।

तणमूल सांसद अभिषेक ने आरोप लगाया कि राजनीतिक पार्टियों को तोड़ा जा रहा है। बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। विधायकों पर दबाव डाला जा रहा है, उन्हें धमकाया जा रहा है और पार्टी न बदलने पर झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। जो मौजूदा विधायक झुकने से इनकार करते हैं, उन्हें रातोंरात फंसा दिया जाता है और वे जेल में रहते हैं। अगर भाजपा सच में लोगों के जनादेश के दम पर बंगाल जीती है, तो वह इतनी डरी हुई क्यों है? यह सख्ती क्यों? विरोध की हर आवाज को दबाने की यह बेताब कोशिश क्यों?”

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया “यह एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मौजूदा मुख्यमंत्री कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे। जो पार्टी धार्मिक नफरत फैलाकर और राजनीतिक फायदे के लिए आस्था का इस्तेमाल करके सत्ता में आई, उस पर अब राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे में हेराफेरी का आरोप है। क्या उस आस्था के साथ इससे बड़ा धोखा हो सकता है जिसकी रक्षा का वह दावा करती है।”

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल और भारत के लोगों के लिए संदेश साफ है। ईमानदार और अडिग लोगों को जेल भेजा जाता है जबकि भ्रष्ट लोग समझौता करके भाजपा में शामिल हो जाते हैं। भाजपा को आपका वोट नहीं चाहिए।

उसे विपक्ष मुक्त राज्य और विपक्ष मुक्त देश चाहिए, जहां नागरिकों से विरोध करने, असहमति जताने, सवाल पूछने और आलोचना करने का अधिकार छिन जाए। पश्चिम बंगाल को पुलिस स्टेट बना दिया गया है लेकिन लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, कोई राजनीतिक पार्टी नहीं। देश देख रहा है और सब कुछ याद रखा जाएगा।”
यह भी पढ़ें-
 

केरल पीएससी के खिलाफ शिकायतें बढ़ीं, चयन से जुड़े आरोपों की जांच शुरू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें