29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनिया​​बंगाल की निर्मम सरकार ने वहां के लोगों का भविष्य अंधकार में...

​​बंगाल की निर्मम सरकार ने वहां के लोगों का भविष्य अंधकार में डुबोया : पीएम मोदी​!

चाहे यूरोपीय संघ ट्रेड डील हो, चाहे अभी-अभी अमेरिका के साथ हुआ ट्रेड डील हो, कल हमारे पीयूष जी ने सदन में विस्तृत जानकारी भी दी है। पूरा विश्व खुलकर इस ट्रेड डील की तारीफ कर रहा है।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में हुए विकास के प्रयासों का नतीजा सबके सामने है। बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बहुत ही आतुर हैं। ​चाहे यूरोपीय संघ ट्रेड डील हो, चाहे अभी-अभी अमेरिका के साथ हुआ ट्रेड डील हो, कल हमारे पीयूष जी ने सदन में विस्तृत जानकारी भी दी है। पूरा विश्व खुलकर इस ट्रेड डील की तारीफ कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है और भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया है। आज हमारे युवाओं के लिए पूरा विश्व बाजार खुल चुका है। अब उनके लिए अवसर ही अवसर हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, फोन बैंकिंग का प्रचलन था, जिसमें राजनेता ऋण वितरण को प्रभावित करने के लिए फोन करते थे। परिणामस्वरूप, ऋण अक्सर उचित मूल्यांकन के बजाय इन फोन कॉलों के आधार पर ही दिए जाते थे। गरीबों को अक्सर ऋण से वंचित रखा जाता था, और लगभग 50 प्रतिशत आबादी के पास बैंक खाते तक नहीं थे।

कांग्रेस के नेताओं की सिफारिश पर लाखों रुपए उन व्यक्तियों को दिए गए, जिन्होंने कभी पैसा वापस नहीं किया। यूपीए शासनकाल के दौरान, इसने बैंकिंग प्रणाली को पतन के कगार पर पहुंचा दिया।

पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे टीएमसी के साथियों ने काफी कुछ कहा, जरा खुद तो अपनी गिरेबां में देखें। निर्मम सरकार पतन के जितने भी पैरामीटर्स हैं, उनमें नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है, और उनके नेता यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसी निर्मम सरकार के कारण वहां (पश्चिम बंगाल) के लोगों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है, लेकिन उनको कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि दुनिया का समृद्ध से समृद्ध देश भी अपने यहां से गैर गैरकानूनी नागरिकों को बाहर निकाल रहा है, पर हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाला जा रहा है। देश का नौजवान कैसे ऐसे लोगों को माफ करेगा जो उनका हक छीन रहे हैं?​ 

 
यह भी पढ़ें-

‘परीक्षा पे चर्चा’ ने बनाई शिक्षा की नई राह, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया लेख​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें