30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनिया12 राज्यों में एसआईआर का दूसरा चरण आज से शुरू!

12 राज्यों में एसआईआर का दूसरा चरण आज से शुरू!

ईसी ने ऐलान किया कि चुनाव आयोग के दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर कराया जाएगा। ऐसे में उन राज्यों की मतदाता सूची आज रात से फ्रीज कर दी जाएगी। 

Google News Follow

Related

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के लिए चुनावी राज्य बिहार के मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए चयनित राज्यों में एसआईआर का दूसरा चरण जारी करने का ऐलान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐलान किया कि चुनाव आयोग के दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर कराया जाएगा। ऐसे में उन राज्यों की मतदाता सूची आज रात से फ्रीज कर दी जाएगी।

बिहार एसआईआर पर जीरो अपील आने पर आयोग ने मतदाता सूची को शुद्ध माना। उन्होंने कहा, “एसआईआर का फेज वन समाप्त हुआ, जिसकी सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि बिहार के सभी 7.5 करोड़ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान जीरो अपील आई, जिसका मतलब है कि बिहार मतदाता सूची बेहद उचित मानी जाएगी। अब फेज 2 की तैयारी चल रही है।“

ज्ञानेश कुमार ने बताया, “हर चुनाव से पहले इलेक्ट्रोरल रोल का रिवीजन जरूरी है। विगत कुछ वर्षों में कई राजनीतिक पार्टियों ने मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध न होने पर आपत्ति जताई है। इससे पहले आखिरी बार 2000 से 2004 के बीच में एसआईआर हुआ था।

इतने लंबे समय के बाद अब एसआईआर और भी जरूरी हो जाता है। चुनाव आयोग ने निर्णय लिया कि पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर करवाया जाएगा, जिसकी शुरुआत बिहार से हुई।“

उन्होंने बताया, “मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है कि किसी भी मतदाता केंद्र में 1200 से अधिक मतदाता न हों, जिससे भीड़ न हो।“

यह भी पढ़ें-

स्नान : सिर्फ शरीर की सफाई नहीं, मन की भी शुद्धि का साधन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,389फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें