29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिमहाराष्ट्र में कानून का राज नहीं रहा, फडणवीस ने उद्धव को दी...

महाराष्ट्र में कानून का राज नहीं रहा, फडणवीस ने उद्धव को दी यह चेतावनी

Google News Follow

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा सीएम उद्धव ठाकरे पर दिए गए, ‘कान के नीचे थप्पड़ लगाने’ वाले बयान के बाद शिवसैनिकों द्वारा तोड़-फोड़ और भाजपा कार्यालयों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। उस पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का वक्तव्य का भाजपा समर्थन नहीं करती। उद्धव ठाकरे को भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष याद नहीं रहा, इसका विरोध करने का दूसरा तरीका हो सकता है। हम उनके वक्तव्य का समर्थन नहीं करते राणे के बयान का बीजेपी समर्थन नही करती, लेकिन जिस तरह से शिवसेना द्वारा जवाब दिया जा रहा है,उसको लेकर हम पूरी ताकत से राणे के साथ हैं। फडणवीस ने कहा, अगर  बीजेपी के कार्यालय में हमले किये गए, तो,हम भी चुप नही बैठेंगे,जहां जहां हमारे कार्यालय तोड़े जाएंगे। उस क्षेत्र के पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के पास जाकर बीजेपी आंदोलन करेगी। हम चुप नही रहेंगे।

फडणवीस ने कहा , “पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है,जो आदेश दिया है, वो पत्र मैंने पढ़ा। उसे देखने के बाद ये लगता है, कि क्या पुलिस के बड़े अधिकारी खुद को छत्रपति (शिवाजी महाराज) समझते हैं? पुलिस ने जो भी धाराएं लगाई हैं,उनको लगाने से पहले जिन पर मामला दर्ज हो रहा है,उनका बयान लेना भी जरूरी है। पुलिस की जो कार्रवाई की जा रही है,वो सरकार को खुश करने के लिए की रही है। लेकिन बदले में राज्य सरकार जिस तरह का रवैया दिखा रही है, वो कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता. जिस तरह से भाजपा कार्यालयों पर हमले हुए हैं, वो ठीक है क्या? पश्चिम बंगाल की तरह हिंसा शुरू हो गई है. यह तो वही बात हुई कि ‘बछड़े को मारा तो हम गाय को मारेंगे।

फडणवीस ने कहा कि, ‘पुलिस तब कहां चली जाती है जब  शरजिल उस्मानी यहां आकर हिंदुओं के बारे में अनाप-शनाप बोल कर चला जाता है, और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। उसे गिरफ्तार नहीं करती। इतना ही दम है तो जाओ ना शरजिल उस्मानी को पकड़ कर दिखाओ. हिम्मत नहीं है तुम्हारे पास। राणे ने कल उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था. इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें ‘थप्पड़’ तक मारने की बात कह डाली थी। राणे के इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें