31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअजित पवार के निधन मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए : अमोल...

अजित पवार के निधन मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए : अमोल मिटकरी!

28 जनवरी को अजित पवार उस फ्लाइट में थे और फ्लाइट क्रैश हो गई थी। हमने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो।

Google News Follow

Related

एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता अमोल मिटकरी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अमोल मिटकरी ने कहा कि हम, एनसीपी के सभी कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री से मिले। वीएसआर फ्लाइट अच्छी कंडीशन में नहीं थी और किसी वीआईपी को ऐसी फ्लाइट नहीं दी जाती।

28 जनवरी को अजित पवार उस फ्लाइट में थे और फ्लाइट क्रैश हो गई थी। हमने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में सीआईडी जांच कराई जा रही है, लेकिन महाराष्ट्र अभी भी सदमे में है। हम चाहते हैं कि सभी सवालों के जवाब मिलें।

अमोल मिटकरी ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद बहुत भावुक थे, क्योंकि उन्होंने अपना एक करीबी दोस्त खो दिया है। महायुति में अजित पवार सीएम फडणवीस के लिए सबसे बड़ा सहारा थे। सीएम ने उच्चस्तरीय जांच का भरोसा दिलाया है। वह सुनेत्रा पवार के साथ भाई की तरह खड़े हैं। हम चाहते हैं कि अजित पवार के निधन का रहस्य सिर्फ रहस्य न रहे, सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं अजित पवार के साथ करीब 12 बार फ्लाइट में सफर कर चुका हूं। वे फ्लाइट को लेकर बहुत सतर्क रहते थे। वे मौसम की जांच करते थे, देखते थे कि क्या फ्लाइट टेकऑफ कर पाएगी। कई बार ऐसी स्थिति आती थी तो वे सफर रोक भी देते थे। ऐसे में जो व्यक्ति इतना सतर्क रहता था, वह उस फ्लाइट में कैसे सफर कर सकता है?

अमोल मिटकरी ने बताया कि शरद पवार का बयान घटना वाले दिन का है। तब की स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा होगा। अगर लोगों को पहले पता चल जाता तो और बवाल होता जो कि शरद पवार नहीं चाहते होंगे। पवार एक सीनियर पॉलिटिशियन हैं, हालांकि उन्होंने अपना बेटा खो दिया। मैं समझता हूं कि तब की स्थिति के अनुसार उन्होंने बयान दिया होगा।

यह भी पढ़ें-

राज्यसभाः कांग्रेस ने कहा, बजट में सिर्फ आंकड़ों की चमक, लोगों के लिए रोशनी नहीं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें