29.9 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल में इस बार तख्तापलट होगा, गुलामी नहीं करें मुसलमान: हुमायूं...

पश्चिम बंगाल में इस बार तख्तापलट होगा, गुलामी नहीं करें मुसलमान: हुमायूं कबीर!

आज तक मुसलमान कभी किसी का गुलाम नहीं बना है। मैं सभी जगह ऐलान करूंगा कि मुसलमान को किसी की भी गुलामी नहीं करनी चाहिए।"

Google News Follow

Related

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निष्कासित और भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी चुनावी तैयारियों के बारे में बताया।

हुमायूं कबीर ने आईएएनएस से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में इस बार पश्चिम बंगाल में तख्तापलट करने का दावा किया। उन्होंने कहा, “इस बार तख्तापलट जरूर होगा। आज तक मुसलमान कभी किसी का गुलाम नहीं बना है। मैं सभी जगह ऐलान करूंगा कि मुसलमान को किसी की भी गुलामी नहीं करनी चाहिए।”

उन्होंने अपील करते हुए कहा, “मुसलमान को किसी की गुलामी नहीं करनी चाहिए। उन्हें सिर्फ अल्लाह की गुलामी करनी चाहिए। सभी से मैं यही कहना चाहूंगा।”

हुमायूं कबीर ने ममता सरकार पर मुसलमानों को धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया और अन्य दलों के लोगों के लिए अपनी पार्टी का दरवाजा खुले होने की बात कही। उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। सभी का मैं स्वागत करूंगा। उन्हें मेरी पार्टी में आना चाहिए। सभी पार्टियों ने मुसलमानों को धोखा दिया। ममता बनर्जी भी कई साल से सरकार में हैं। उन्होंने भी मुसलमानों को धोखा दिया है। मुसलमान समाज के लोगों को उन्हें जवाब देना चाहिए।”

उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी और इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) विधायक नौशाद सिद्दीकी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और मुसलमानों का नेतृत्व करने की बात कही।

उन्होंने कहा, “मैं कोशिश में हूं कि वे साथ आएं। ओवैसी साहब समझदार और जाने-माने शख्स हैं। वे संसद सदस्य भी हैं। वहीं, नौशाद सिद्दीकी मेरे बेटे जैसा है। वह भी विधायक हैं।”

उन्होंने कहा, “मुसलमानों को क्या आजादी मिलनी चाहिए? उन्हें साथ में लेकर यह काम करना चाहिए। मेरे ख्याल से नौशाद सिद्दीकी और ओवैसी साहब की पार्टी को साथ लेकर मैं लडूंगा। मुझे उम्मीद है मुर्शिदाबाद में 17 सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे।”

यह भी पढ़ें-

माइक्रोसॉफ्ट गूगल समेत अमेरिकी दिग्गज कंपनियां भारत टेक सेक्टर में निवेश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,260फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें