31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियामहाकाल सवारी में गड़बड़ी करने वाले उज्जैन में नहीं रह पाएंगे: शर्मा! 

महाकाल सवारी में गड़बड़ी करने वाले उज्जैन में नहीं रह पाएंगे: शर्मा! 

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रावण मास में सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकलती है। इस दौरान देश और दुनिया के श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को कहा कि श्रावण मास में उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी में गड़बड़ी करने वालों पर इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि वे उज्जैन में रहना भूल जाएंगे।

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रावण मास में सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकलती है। इस दौरान देश और दुनिया के श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को शिक्षण संस्थानों में अवकाश का ऐलान किया है। इसके बदले रविवार को पढ़ाई होगी।

इस फैसले का भाजपा विधायक शर्मा ने स्वागत किया है और कहा है कि महाकाल की सवारी के दौरान छात्रों को परेशानी होती है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा शुक्रवार को भी छुट्टी रखने की मांग पर भाजपा विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस “दिवालियापन” से गुजर रही है। ये वे लोग हैं जो न राम के हुए, न महावीर के। अब यह महादेव के भी नहीं हो रहे।

भाजपा विधायक ने कहा कि पिछली बार सवारी पर जिन लोगों ने थूका था उनके घर मैदान बना दिए गए थे। इसलिए, “महाकाल की सवारी पर फूल बरसाओगे तो ठीक रहेगा, और अगर इस बार गड़बड़ी हुई तो ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि उज्जैन में रहना भूल जाओगे”।

उज्जैन में सोमवार को शिक्षण संस्थानों में अवकाश के फैसले को शर्मा ने स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा, “हमने एक साल का डाटा निकाला है जिसमें देखा गया है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं।

श्रावण मास के सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान स्कूल और कॉलेज में पढने वाली छात्र- छात्राएं परेशान न हों और जाम में न फंसें, इसको ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि सोमवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। उसकी जगह पर रविवार को स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे।

बताया गया है कि इस साल भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी को अधिक भव्य रूप देने के लिए प्रत्येक सवारी में अलग-अलग थीम रखी गई है। पहली सोमवारी को निकलने वाली सवारी में भगवान मनमहेश के स्वरूप में रजत पालकी में विराजित होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

भगवान महाकालेश्वर की सभी सवारियां पूर्ण वैभव के साथ नगर भ्रमण पर निकलती हैं। प्रथम सवारी के मौके पर 14 जुलाई को वैदिक उद्घोष कार्यक्रम होगा। क्षिप्रा तट पर पूजन के दौरान 500 से अधिक वैदिक बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों के उद्घोष के रूप में अर्चण किया जावेगा।

मां क्षिप्रा के तट पर दोनों ओर दत्त अखाड़ा क्षेत्र और रामघाट क्षेत्र में उज्जैन में संचालित 25 गुरुकुलों के 500 से अधिक बटुकों द्वारा वेद उद्घोष किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-

मणिपुर: पुलिस अधिकारी पर हमले में अरम्बाई टेंगोल के 6 गिरफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,218फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें