28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिममता बनर्जी को दोहरा झटका: पार्थ चटर्जी के बाद अनुब्रत मंडल गिरफ्तार

ममता बनर्जी को दोहरा झटका: पार्थ चटर्जी के बाद अनुब्रत मंडल गिरफ्तार

पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने गुरुवार को सुबह उनके घर पहुंचकर कार्रवाई की   

Google News Follow

ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। गुरुवार सुबह सीबीआई ने पशु तस्करी मामले  में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया। सीबीआई आज सुबह उनके घर पहुंची थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अनुब्रत मंडल बीरभूमि जिले के टीएमसी अध्यक्ष हैं।

ममता बनर्जी को यह दूसरा झटका है।इससे पहले उनके पूर्व मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी के पास 50 करोड़ की नगदी बरामद हुई थी। इस मांमले के सामने आने के बाद  ममता बनर्जी बैक फुट आ गई थी। पशु तस्करी मामले में बुधवार को सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद सीबीआई ने गुरुवार को सुबह उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पशु तस्करी मामले में बुधवार को सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे। सीबीआई ने उन्हें पांचवीं बार तलब किया था, लेकिन स्वास्थ्य ख़राब होने का कारण बताकर वे सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे। मंडल इसके लिए चार सप्ताह का समय माँगा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को मंडल अपने घर से निकलकर सीधे वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित एसएसकेएम में भर्ती हो गए थे।

उन्होंने एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे सीबीआई के सामने उपस्थित होना चाहते हैं लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वे असमर्थ हैं। साथ ही उन्होंने सेन्ट्रल एजेंसी से चार सप्ताह और समय देने की मांग की थी। इससे पहले भी सीबीआई ने उन्हें चार समन भेजा था लेकिन हर मंडल ने पने स्वास्थ्य का हवाला देकर सीबीआई के सामने हाजिर नहीं हुए थे। बुधवार को सीबीआई ने मंडल को पांचवीं बार तलब किया था।

ये भी पढ़ें 

नीतीश की 2024 क़े लिए है ये तैयारी?

बिहार में महागठबंधन की सरकार! नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें