30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिआज बंगाल में 18 सांसद,75 विधायक हैं, नहीं छोडूंगा भाजपा: सौमित्र खां

आज बंगाल में 18 सांसद,75 विधायक हैं, नहीं छोडूंगा भाजपा: सौमित्र खां

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कोलकाता। विष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्रा खां ने कहा कि वह भाजपा में हैं और इसी में रहेंगे। पार्टी में उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है, सौमित्र खां- ढाई वर्ष पहले जब मैं भाजपा से जुड़ा था, तब बंगाल में बस 2 सांसद थे और विधायकों की संख्या भी कम थी, लेकिन अब बंगाल में भाजपा के 18 सांसद व 75 विधायक हैं। सौमित्र खां ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2.27 करोड़ लोगों ने अपना वोट दिया है, जो भाजपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने की सोच रहे हैं, वे जान लें कि वहां जाकर अपनी योग्यता खो देंगे, सौमित्र खां ने आगे कहा कि आज राजनीति, रोजगार का एक धंधा बन गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष की बैठक से दूर रहने के सवाल पर सांसद सौमित्र खां ने साफ किया कि वह कोविड-19 के चलते बैठक में नहीं जा पाये थे। गौरतलब है कि सौमित्र खां पहले तृणमूल कांग्रेस के सक्रित नेता थे और तृणमूल के टिकट पर सांसद भी बने थे, पर बाद में वह तृणमूल छोड़कर भाजपा से जुड़ गये, इसके बाद वर्ष 2019 में वह विष्णुपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत कर सांसद बने, विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सौमित्र खां की पत्नी सुजाता मंडल भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में लौट गयीं और आरामबाग विधानसभा सीट से उम्मीदवार भी बनीं. लेकिन, इस सीट पर सजाता मंडल को हार का सामना करना पड़ा. इधर, सौमित्र के भाजपा छोड़ने की अटकलों पर सुजाता मंडल ने कहा कि भाजपा के लोग हार से हताश हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,353फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें