24 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमदेश दुनियातोशखाना मामले में इमरान खान को तीन साल की सजा, हुए गिरफ्तार ...

तोशखाना मामले में इमरान खान को तीन साल की सजा, हुए गिरफ्तार   

इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने तोशखाना मामले में इमरान पर लगे आरोप को सही पाया।  

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तोशखाना मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। सजा मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने शनिवार को इमरान खान के खिलाफ तोशखाना मामले में लगे आरोप को सही पाया। जिसके बाद इमरान खान को तीन साल की सजा सुनाई गई और एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया।

बता दें कि तोशखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद इमरान खान अब पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के मुखिया इमरान खान को  उम्मीद थी पाकिस्तान के आम चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिलेगी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तोशखाना मामले में  सुनवाई के दौरान ने इमरान खान पर कड़ी टिप्पणी की,जज ने कहा कि  पूर्व पीएम ने इस मामले में बेईमानी दिखाई है। इस मामले लंबे समय से सुनवाई चल रही है। इस फैसले से माना जा रहा है कि इमरान खान का राजनीति करियर अब अंतिम पड़ाव पर है।
 वहीं ,इमरान खान की पार्टी ने इस फैसले को पाकिस्तानी राजनीति का काला दिन बताया है। पीटीआई ने बताया कि एडिशनल जिला एवं सेशन जज का फैसला पक्षपातपूर्ण है। पार्टी से ख़ारिज करती है। पार्टी ने कहा कि इस निर्णय के खिलाफ हाई कोर्ट में चुनौती दी जायेगी।  कहा जा रहा कि इस मामले में इमरान खान को सजा मिल सकती है,लेकिन सजा बरकरार रहने के कारण इमरान खान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
ये भी पढ़ें         

 

अज्ञात स्थान पर जितेंद्र ​​आव्हाड​ ने​ माफी मांगते हुए फोन भी बंद है; कारण क्या है? ​

508 रेलवे स्टेशनों​ और महाराष्ट्र के 44 स्टेशनों ​के पुनर्विकास का ​PM करेंगे उद्घाटन ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें