29.6 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेट“तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक हिंदू महिलाओं पर अत्याचार किए”

“तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक हिंदू महिलाओं पर अत्याचार किए”

निलंबित तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता रिजू दत्ता का दावा

Google News Follow

Related

निलंबित तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता रिजू दत्ता ने अपनी पुरानी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कच्चाचिट्ठा खोलना शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक जनता का शोषण और धन उगाही की। दत्ता ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की खुलकर प्रशंसा भी की। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू महिलाओं पर अत्याचार किए हैं। उनके इस बदले हुए रुख को की चर्चा तेज है। इससे पहले उन्होंने अधिकारी अजय पाल शर्मा को धमकी दी थी, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद बिना शर्त माफी मांग ली थी।

रिजू दत्ता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक जनता पर अत्याचार कर उनसे पैसे वसूले, और इसी के विरोध में लोगों ने अब उनके खिलाफ मतदान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान का मुद्दा भी इस चुनाव में अहम रहा। उनके अनुसार, पार्टी को लगता था कि राज्य की महिलाएं आंख बंद करके ममता बनर्जी को वोट देंगी, लेकिन तृणमूल कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक गांवों में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार किए। उन्होंने कहा, “1500 रुपये देकर आप महिलाओं का आत्मसम्मान नहीं खरीद सकते। उन पर हुए अत्याचारों का यह प्रतिफलन है।”

आगे उन्होंने कहा, “6 मई को रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यदि इस घटना को लेकर सुवेंदु अधिकारी बदले की अपील करते और इसे राजनीतिक तमाशा बना देते, तो कम से कम 5,000 तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जान जा सकती थी।” दत्ता ने शुभेंदु अधिकारी के संयम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की।

रिजू दत्ता ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी ( I-PAC) विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस विवाद से राज्य में पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। कोयला घोटाला मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस सलाहकार कंपनी के सह-संस्थापक प्रतीक जैन को गिरफ्तार किया था। दत्ता ने आरोप लगाया कि पर्दे के पीछे से पार्टी चलाने वाली I-PAC ने तृणमूल कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है, और इस नुकसान की जिम्मेदारी दीदी और अभिषेक बनर्जी को लेनी होगी।

यह भी पढ़ें:

NEET 2026 पेपर लीक? एग्जाम से पहले वायरल ‘गेस पेपर’ के 140 सवाल असली परीक्षा से मैच

तमिलनाडु चुनाव हार के बाद AIADMK में शनमुगम गुट की बगावत; EPS से इस्तीफे की मांग

NIA ने न्यायिक अधिकारियों पर मुस्लिम भीड़ के हमलें के लिए गिरफ्तार किए दो TMC नेता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें