36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी पर ट्रम्प प्रशासन की सख्ती!

अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी पर ट्रम्प प्रशासन की सख्ती!

टेस्ला के मालिक एलोन मस्क का कहना है कि अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी​) एक अपराधी ​संस्थान​ है और अब समय आ गया है कि इसे बंद कर देना चाहिए​|​

Google News Follow

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी ​(यूएसएआईडी​) पर ट्रम्प प्रशासन की सख्ती नज़र आने लगी है​|​ पिछले 70 सालों से दुनिया भर में इस ​सं​स्थान​ के पदचिन्ह दिखाई दे रहे हैं​|​ अपने सत्ता में आते ही ​ट्रम्प ने अमेरिका फर्स्ट की घोषणा को रूप देना शुरू कर दिया है​, जिस​में​ यूएसएआईडी पर भी नकेल कसने की बात की जा रही है​|​

जिस ​​सं​स्थान में दुनिया भर में विकास के कार्य किये हैं उसे ट्रम्प की सर​कार और बाशिंदे एक प्रोपगैंडा बताकर यह कह रहे हैं की इस ​संस्थान​ से अमेरिका का प्रभाव दुनिया भर में बढ़ा तो ज़रूर है​, लेकिन उससे अमेरिका की समस्याएं भी बढ़ी हैं जिस पर इस ​संस्थान​ ने कभी ध्यान नहीं दिया​|​ ​टेस्ला के मालिक एलोन मस्क का कहना है कि अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी​) एक अपराधी ​संस्थान​ है और अब समय आ गया है कि इसे बंद कर देना चाहिए​|​

अपने ​’एक्स’ हैंडल पर लिखते हुए उन्होंने कहा की उन्होंने राष्ट्रपति से भी इस बारे में बात की है और वो भी इस बात से सहमत हैं​|​ ध्यान देने योग्य है कि इस ​संस्थान​ के बंद होने से अफ्रीका, एशिया में चल रहे विकास कार्य बंद होने की ​संभावना​ है​|​ हालांकि​ अमेरिकी सचिव मार्क रुबीओ का कहना है कि ​संस्थान​ के बंद होने से उसके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा​|​

सरकार का उद्देश्य विदेश में चल रहे सुधर कार्यो को बंद करना नहीं बल्कि अपने देश की जनता का टैक्स का ​पैसा​ बचाना और देश के विकास में निर्यात करने का है​|​एलोन मस्क की माने तो डोजे एक व्यापक ​संस्थान​ है और देश के हि​त​ में काम आने वाली स्कीम और कार्यों पर केंद्रित रहेगी​|​

अमेरिका में चल रहे मतभेद का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है​|​ इस निर्णय से कई कंपनियां और संस्थान चिंता में आ गए हैं ​क्योंकि​ ​यूएसएआईडी से कई ​​रा​हत​ केंद्र, ​सुधार​ केंद्र, संस्थानें​ और कंपनियां चल रही थी​, जिनकी फंडिंग पर गहरा असर पड़ेगा​|​

मूलरूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं स्वास्थ्य, शिक्षा, सैनिटेशन, और खाद्य सुरक्षा. औपचारिक रूप से अभी तक इस कदम को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, न ही अमेरिकी राष्ट्रपति से और ना ही भारतीय अधिका​रि​यों ने इस पर अभी कोई बात स्पष्ट रूप से की है​|​

यह भी पढ़ें-

US: ट्रम्प प्रशासन का एक्शन, संयुक्त राष्ट्र से सदस्यता की खींचतान​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें