31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाट्रंप ने डेमोक्रेट एजेंसियों को घोटाला कह, खर्च घटाने के दिए संकेत!

ट्रंप ने डेमोक्रेट एजेंसियों को घोटाला कह, खर्च घटाने के दिए संकेत!

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि कट्टरपंथी डेमोक्रेट्स उन्हें यह अद्भुत अवसर प्रदान कर रहे हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कुछ डेमोक्रेट एजेंसियों में बड़ी कटौती किए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि कट्टरपंथी डेमोक्रेट्स उन्हें यह अद्भुत अवसर प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने गुरुवार को अपनी पोस्ट में कहा कि आज उनकी “प्रोजेक्ट 2025 के प्रसिद्ध” रसेल वॉट से मुलाकात है, जो अब प्रबंधन और बजट कार्यालय के प्रमुख हैं ताकि यह तय किया जा सके कि कई डेमोक्रेट एजेंसियों में से कौन सी ऐसी हैं जिनके खर्चे में कटौती की सिफारिश की जाए।

ट्रंप ने दावा किया कि “उनमें से अधिकांश राजनीतिक घोटाले हैं।”

वॉट प्रोजेक्ट 2025 के खाके के केंद्र में थे और संघीय कार्यबल को खत्म करने और राष्ट्रपति के लिए शक्ति को मजबूत करने के वर्षों से प्रयासरत हैं। जनवरी में ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से, उन्होंने संघीय सरकार में कटौती करने के लिए तथाकथित “सरकारी दक्षता विभाग” के साथ मिलकर काम किया है।

शटडाउन के पहले दिन – उन्होंने पहले ही ब्लू स्टेट्स (डेमोक्रेट्स के प्रभुत्व वाले) के बुनियादी ढांचे पर खर्च में कटौती शुरू कर दी है, 16 राज्यों को जलवायु संबंधी 8 अरब डॉलर की धनराशि रद्द कर दी है और न्यूयॉर्क शहर की दो बड़ी निर्माण परियोजनाओं के लिए 18 अरब डॉलर रोक दिए हैं।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, ” आज मेरी रस वॉट से मुलाकात है, जो प्रोजेक्ट 2025 के लिए प्रसिद्ध हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि वे कई डेमोक्रेट एजेंसियों में से किसमें कटौती की सिफारिश करते हैं, इनमें से ज्यादातर एक राजनीतिक घोटाला हैं! और इस मुलाकात में ये भी तय होगा कि क्या ये कटौती अस्थायी होंगी या स्थायी।

मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स ने मुझे यह अभूतपूर्व अवसर दिया है। वे मूर्ख लोग नहीं हैं, इसलिए शायद यह उनका चुपचाप और जल्दी से अमेरिका को फिर से महान बनाने का तरीका है!
यह भी पढ़ें-

विजयादशमी पर मुख्यमंत्री माझी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें