29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमक्राईमनामाPM मोदी के दौरे से पहले मणिपुर में IED के साथ पकड़े...

PM मोदी के दौरे से पहले मणिपुर में IED के साथ पकड़े गए दो आतंकी  

Google News Follow

Related

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले यहां दो आतंकवादियों को आईडी के साथ पकड़ा गया है। पीएम मोदी आज मणिपुर  के दौरे पर जाने वाले हैं। जिससे पहले, दो आतंकियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा जाना चिंता का विषय है। पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि उनके निशाने पर वीवीआईपी लोग थे। हालांकि इस संबंध खुलासा नहीं हो सका वीवीआईपी में वे कौन लोग शामिल थे जिन्हें निशाना बनाया जाना था।

बता दें कि पीएम मोदी आज मणिपुर में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। यहां विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहला चरण 28 फरवरी को जबकि, दूसरा चरण 5 मार्च को है। दोनों आतंकियों से विस्फोटक बरामद होने से पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई मणिपुर के कांगपोकपी में की।

पुलिस ने बताया कि चुनाव के दौरान आतंकियों ने वीवीआईपी दौरे को देखते हुए विस्फोट करने की साजिश रची थी। हालांकि इससे पहले पुलिस ने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आतंकी नेशनल सोशलिस्ट ऑफ़ नागालैंड संगठन से जुड़े हुए हैं। इस आतंकियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वे किन लोगों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है कि, पुलिस द्वारा इन्हे पकड़े जाने के बाद इनके समर्थकों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया, जिस पर पुलिस को आंसू गैस छोड़ने पड़े।

बता दें कि मणिपुर के 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया था, लेकिन आयोग ने मतदान की तारीखों में बदलाव किया है अब मतदान 28 फरवरी और 5 मार्च को होंगे।


ये भी पढ़ें     

कर्नाटक Murder: शिवमोगा में तनाव, निकाली गई शव यात्रा

UP-2022: BSP का BJP को मिलेगा वोट! CM योगी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें