28.4 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाUP-2022: BSP का BJP को मिलेगा वोट! CM योगी

UP-2022: BSP का BJP को मिलेगा वोट! CM योगी

भाजपा 2014 (लोकसभा), 2017 (विधानसभा चुनाव) और 2019 (लोकसभा चुनाव) के प्रदर्शन को दोहराएगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Google News Follow

​उत्तर प्रदेश विधान सभा-2022 के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गया| यूपी में अभी 4 चरणों का निर्णायक मतदान होना बाकि है| इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव प्रचार-प्रसार करती दिखाई दे रही हैं, जिसमें भाजपा, सपा और बसपा सहित अन्य पार्टियां पूरी दमखम लगायी हुई हैं| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी को निशाने पर रख रहे हैं। वही कांग्रेस को भी घेरने में वह कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और मायावती के खिलाफ अधिक आक्रामक नहीं दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा के प्रति नरम रवैये को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि यूपी में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है| हमारा बसपा से किसी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। तीन विपक्षी दल दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा 2014 (लोकसभा), 2017 (विधानसभा चुनाव) और 2019 (लोकसभा चुनाव) के प्रदर्शन को दोहराएगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

मायावती के कम प्रचार और उम्मीदवारों के चुनाव की रणनीति की वजह से बीएसपी के दलित वोट भाजपा को ट्रांसफर हो सकते हैं पर योगी ने कहा कि ‘बसपा कभी हाई प्रोफाइल तरीके से प्रचार नहीं करती है।मायावती को जब रैलियां करनी होती हैं, वह करती हैं। हालांकि, सपा, बसपा, कांग्रेस और ओवैसी (एआईएमआईएम प्रमुख) के बीच समझौता है। वर्ष 2019 में भाजपा को रोकने में ​​नाकामयाब रहने के बाद उन्होंने रणनीति बनाई है और एक साथ लड़ रहे हैं। यूपी के दो चरणों के चुनाव के बाद अखिलेश यादव के 100 सीट जीतने के दावे को लेकर योगी ने कहा, बीजेपी 80 और  20 की लड़ाई लड़ रही है। 80 फीसदी सीटें बीजेपी को मिलेंगी और 20 फीसदी सपा, बसपा, ओवैसी और अन्य को जाएगी।

​​यह भी पढ़ें

करहल सीट: 64 जगहों पर बूथ कैप्चरिंग, बघेल ने EC को सौंपे ‘सबूत’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें