27.1 C
Mumbai
Saturday, July 4, 2026
होमराजनीतिउद्धव ने भी योगी पर किया था अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल,भाजपा नेता...

उद्धव ने भी योगी पर किया था अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल,भाजपा नेता पहुंचे थाने,जानिए पूरा मामला

Google News Follow

Related

मुंबई/ यवतमाल।  मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्‍पड़ मारने की बात कहने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की है, उसके बाद से इस मामले ने और राजनीतिक रंग ले लिया है। बीजेपी के एक नेता ने पुलिस से महाराष्‍ट्र के सीएम के उस बयान के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि योगी को उन्‍हीं की चप्‍पल से मारना चाहिए। बीजेपी के यवतमाल जिले के अध्‍यक्ष नितिन भुटाडा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और भड़काऊ भाषण देने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उमेरखेड़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उनके पास महाराष्‍ट्र के सीएम से जुड़ी एक शिकायत आई है।

शिकायत में कहा गया है कि 25 अक्‍टूबर 2020 को दशहरा भाषण के दौरान महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया था। शिकायत में कहा गया है कि भाषण के दौरान ठाकरे ने कहा था कि एक योगी कैसे किसी राज्‍य का मुख्‍यमंत्री बन सकता है। उसे एक गुफा में जाकर बैठना चाहिए। उसे उसकी चप्‍पल से मारना चाहि।. योगी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है। योगी की शिवाजी के पास जाने की हैसियत नहीं थी। योगी जब महाराष्ट्र आएं तो उन्हें उनके चप्पल से पीटना चाहिए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि ठाकरे ने जिस तरह से उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया। उसके बाद समाज में अशांति और दंगे भड़क सकते थे। बीजेपी नेता ने कहा कि भाजपा महाराष्‍ट्र के अलग-अलग थानों में ठाकरे के खिलाफ कंपलेन दर्ज कराएगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,173फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें