30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमराजनीतिखत्म हो चुकी है उद्धव की शिवसेना, बचे विधायक भी आएंगे शिंदे...

खत्म हो चुकी है उद्धव की शिवसेना, बचे विधायक भी आएंगे शिंदे के साथ : राणे

भाजपा-शिवसेना विधायकों के साथ गद्दारी कर मुख्यमंत्री बनने वाले उद्धव ठाकरे की पार्टी समाप्त हो चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को यह बात कही।

Google News Follow

उद्धव की शिवसेना खत्म हो चुकी है। 40 शिवसेना विधायक शिंदे के साथ आ चुके हैं। बाकी भी जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ आ जाएंगे। शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है। भाजपा-शिवसेना विधायकों के साथ गद्दारी कर मुख्यमंत्री बनने वाले उद्धव ठाकरे की पार्टी समाप्त हो चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को यह बात कही।

राणे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अपने पार्टी के विधायकों को मिलने के लिए समय तक नहीं दिया। मुख्यमंत्री रहते हुए केवल अपने रिश्तेदारों और परिवार के लिए काम किया। इसलिए असली गद्दार उद्धव हैं। राणे ने दावा किया कि उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना खत्म हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। शिवसेना के शिंदे गुट में 40 से अधिक विधायक शामिल हो चुके हैं। शिवसेना के बचे हुए विधायक भी शिंदे गुट में जल्द प्रवेश करेंगे। राणे ने कहा कि उद्धव का अब अस्तित्व नहीं बचा है। उद्धव शिवाजी पार्क की दशहरा रैली में क्या बोलेंगे? शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे के निधन के बाद उद्धव की दशहरा रैली में शिवसैनिकों को घर से लाकर बिठाया जाता है।
राणे ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई और राज्य में भाजपा और शिंदे गुट की सरकार बनी है। घर में बैठकर मुख्यमंत्री पद को संभाला नहीं जा सकता। राणे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव के कारण महाराष्ट्र दस साल पीछे चला गया है।
 
यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के अंगुली वाले बयान शरद पवार का तंज 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें